देशबड़ी खबर

बिहार में महागठंबधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण आज

नीतीश कुमार 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का आज यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह राजभवन के अंदर होने वाला एक साधारण समारोह होगा। नीतीश कुमार के जद (यू) और तेजसवी यादव के राजद के सूत्रों ने कहा कि बाद में और मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। तीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। कुल सात पार्टियों के सहयोग से ये सरकार बनने जा रही है,, जिसे एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है।

मंगलवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल को सौंपी गई चिट्ठी में 164 विधायकों समर्थन है। मीडिया से बताचीत में नीतीश कुमार ने कहा, “मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया और अपना इस्तीफा दे दिया कि बिहार की सेवा करना ही हमारा एजेंडा है। हमें लेफ्ट और जीतन राम मांझी ने समर्थन दिया है। नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह का नाम लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा। नीतीश कुमार ने इस्तीफ सौंपने के बाद राबड़ी देवी के पटना आवास पर बड़ी बैठक की। इस बैठक में नीतीश ने 2017 में राष्टीय जनता दल के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर अफसोस जताया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button