उत्तराखंड

उत्तराखंड: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं देवभूमि, मांगा समर्थन

  • -भाजपा के अलावा दो निर्दलीय विधायक बैठक में रहे शामिल
  • -जनजातीय सांस्कृतिक दलों के स्वागत से मुर्मू हुईं अभिभूत

देहरादून। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देहरादून पहुंचकर सांसदों और विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा। द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जनजातीय सांस्कृतिक दलों की ओर से पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राज्यों की तरह आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भी पहुंची हैं। इस दौरान जौलीग्रांट एयरपोर्ट लेकर मुख्यमंत्री आवास तक जनजातीय दलों की ओर से किए गए स्वागत से वे अभिभूत दिखीं। इसके बाद मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे देहरादून के लिए रवाना हुईं। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पहुंच कर बलदानी आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।

मुर्मू ने सांसदों और विधायकगणों के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बैठक में शामिल होकर अपने समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान भाजपा के सभी 47 विधायकों के साथ लोकसभा और राज्य सभा के सभी सांसद मौजूद रहे। राज्यसभा की तीनों सीट और लोकसभा के पांचों सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। राज्य में कांग्रेस का वर्तमान में कोई सांसद नहीं है। बैठक में भाजपा के अलावा निर्दलीय विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, खानपुर विधायक उमेश कुमार भी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू राज्य के दौरे पर आई हैं। उन्हें भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ दो निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मिला। हम बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो विधायकों से भी मुर्मू के समर्थन में वोट करने की अपील की है। सभी विधायकों ने एकमत से उन्हें समर्थन में करने की बात कही। इस मौके पर मुर्मू ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जनजातीय समाज से राष्ट्रपति उम्मीदवार को चुनने पर धन्यवाद किया।

बैठक में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,सह प्रभारी रेखा वर्मा,भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रमेश पोखरियाल निशंक,तीरथ सिंह रावत,अनिल बलूनी,मंत्री सतपाल महाराज,रेखा आर्य,चंदन राम दास,गणेश जोशी,सुबोध उनियाल,सौरभ बहुगुणा,संगठन महामंत्री अजेय कुमार,महामंत्री सुरेश भट्ट सहित सभी सांसद, विधायक मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button