ताज़ा ख़बरदेश

दूल्हा बने पंजाब के सीएम भगवंत मान, गुरप्रीत संग रचाई शादी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ स्थिति अपने आवास पर उन्होंने सादगी साथ डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई। यह मान की दूसरी शादी है। शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर भगवंत मान को बधाइयां मिलने लगी थीं। शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन की मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई हैं। बता दें कि इस शादी समारोह में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी।

पीली पगड़ी और सुनहरे कुर्ते में दूल्हा बने मान

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इस सुंदर जोड़े की तस्वीरें भी साझा कीं। इस मौके पर राघव चड्ढा ने हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘साडे वीर दा व्याह, सानू गोडे गोडे चाह’ यानी मेरे बड़े भाई की शादी है और आज मैं बहुत खुश हूं। अब बड़े भाई की शादी के बाद छोटे की नंबर लगना है।

अरविंद केजरीवाल भी शादी में पहुंचे

इस समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। उन्होंने शादी की रस्में निभाईं। डॉ. गुरप्रीत कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। 30 साल की गुरप्रीत ने शादी से पहले ट्विटर पर खुशी का इजहार किया था। इसके बाद बधाइयों का तांता लग गया। बता दें कि गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। मान ने पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक ले लिया था।

शादी से पहले सालियों ने मान का रास्ता रोक लिया। इसके बाद रिबन कटाई का नेग भी उनको देना पड़ा। अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा, मुझे खुशी है कि मेरा छोटा भाई आज शादी कर रहा है। यह एक नई शुरुआत है। भगवान उन दोनों को खुश रखें। राघव चड्ढा ने कहा, हमे खुशी है कि हमारा भाई आज जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहा है। उनकी मां का सपना था कि वह फिर से घर बसाए। आज उनका सपना पूरा हो गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button