उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जलशक्ति मंत्री ने लखनऊ जिले के 40 हजार लोगों को दी शुद्ध पेयजल की सौगात

  • बक्शी का तालाब स्थित मानपुर लाला गांव में 30 लघु पाइप पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण
  • 3500 घरों को दिये गये नल कनेक्शन, मंत्री ने घरों में लगे कनेक्शन लिया जायजा

लखनऊ। बक्शी का तालाब स्थित मानपुर लाला गांव में मंगलवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके घर में जल जीवन मिशन की हर घर नल योजना से लगाई गई टोटियों से शुद्ध पेयजल मिलने लगा। कुछ ऐसा ही माहौल सीतापुर में सिधौली के गांव का भी था। पीने के लिए शुद्ध पानी का इंतजार कर रहे लोगों का आनन्द देखते ही बना। इतने कम समय में शुद्ध पीने का पानी मिल जाने पर उनको यकीन ही नहीं हो रहा था।

प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार सुबह राजधानी में बक्शी का तालाब स्थित मानपुर लाला गांव में 30 लघु पाइप पेयजल योजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें 12 योजनाएं बक्शी का तालाब के गांवों के लिए और 18 योजनाएं सीतापुर स्थित सिधौली के गांव के लिए हैं।

मानपुर लाला ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बक्शी का तालाब और सिधौली के 40 हजार लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। इन योजनाओं से 3500 घरों में हर घर नल योजना के तहत पानी कनेक्शन दिये गये हैं। काफी समय से गांव के लोग शुद्ध पेयजल मिलने का इंतजार कर रहे थे।

जलशक्ति मंत्री ने योजनाओं के लोकार्पण के बाद परियोजना स्थल पर चल रही वाटर टेस्टिंग की व्यवस्था और भूजल संजोने के संयंत्रों को भी देखा और उनके कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर बक्शी का तालाब स्थित 15 गांव के प्रधान भी मौजूद रहे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परियोजना स्थल पर मौजूद लोगों से कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी हुआ है। इससे गंदे पानी से होने वाली अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है।

80 साल की बिट्टू को मंत्री ने अपने हाथ से पिलाया शुद्ध पानी

जलशक्ति मंत्री ने मानपुर लाला गांव में परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद गांव में स्थित एक घर में पहुंचे। वहां उन्होंने परिवारीजनों से पानी का गिलास मांगा। योजना के तहत लगाई टोंटी से खुद गिलास में पानी भरा और घर की बुजुर्ग महिला बिट्टू देवी (80 साल) को शुद्ध पानी अपने हाथों से पिलाया। नन्ही रिंकी को भी अपने हाथ से पानी पीने के लिए दिया। बाद में जल शक्ति मंत्री ने खुद भी उसी टोटी से शुद्ध पानी को पीकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया।

जलशक्ति मंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया वृक्षारोपण

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से मंगलवार को पीजीआई स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचकर पौधा रोपा। इससे पहले उन्होंने पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उन्होंने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वन महोत्सव (वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022) का शुभारंभ किया है। उन्होंने 5 जुलाई को प्रदेश भर में 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसको पूरा करने के लिए प्रदेश भर में गांव, गली, मोहल्ले, कस्बे, शहरों में वृक्षारोपण किया जा रह है। जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने के लिए कहा। उन्होंने प्रदेश की जनता से सरकार के पवित्र अभियान से जुड़ने, अपने भविष्य को संवारने और पर्यावरण को संरक्षित करने की भी अपील की।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button