मनोरंजन

कुल्हाड़ियां लहराने वाले लार्जर दैन लाइफ हीरो- थोर और शमशेरा साथ आए!

लखनऊ। रणबीर कपूर और क्रिस हेम्सवर्थ दोनों ही बहुप्रतीक्षित ईवेंट फिल्मों- शमशेरा और थोर: लव एंड थंडर के लिए कुल्हाड़ियां लहराने वाले लार्जर दैन लाइफ सर्वगुणसंपन्न नायकों की भूमिका बड़े पर्दे पर निभा रहे हैं। रणबीर और क्रिस दोनों की भारत में बड़ी अपील है और फिलहाल एक ऐसा घटनाक्रम हुआ है, जो इन दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों को रोमांचित कर देगा!

डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस-प्रेसीडेंट रोहन मल्होत्रा ने खुलासा किया, “शमशेरा और थोर: लव एंड थंडर इस महीने रिलीज होने जा रही दो सबसे बड़ी ईवेंट फिल्में हैं। दोनों फिल्मों को कुल्हाड़ियां लहराने वाले लार्जर दैन लाइफ हीरो रखने पर गर्व है, जिनके बारे में सभी चर्चा कर रहे हैं। पूरे भारत के इग्जीबीटर शमशेरा को दर्शकों की तरफ से मिल रहे जोरदार रिएक्शन से उत्साहित हैं और बिग स्क्रीन के इस चमत्कार को बड़े से बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फिल्म प्रेमियों के बीच एक दीवानगी पैदा हो गई है।“

उन्होंने आगे बताया, “वाईआरएफ सिनेमाघरों में सीजन की इस सबसे बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म का ट्रेलर एक ऐसी सही फिल्म के साथ पेश करना चाहता था, जिसने प्रशंसकों और दर्शकों को वाकई सम्मोहित किया हो। इसलिए ऐसी रणनीति तैयार करने के लिए हमें ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ा, जहां सीजन की बहुप्रतीक्षित अंग्रेजी फिल्म थोर: लव एंड थंडर देखते वक्त सिने-प्रेमियों को शमशेरा का ट्रेलर दिखाना तय किया गया!”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रोहन कहते हैं, “इस संबंध में यशराज फिल्म्स पूरे भारत के प्रमुख इग्जीबीटर्स के साथ सहयोग कर रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि थोर: लव एंड थंडर की रिलीज वाले वीकेंड में लोगों के बीच जबरदस्त बातचीत सुनने को मिलेगी, क्योंकि वे शमशेरा की नई सिनेमाई दुनिया भी देखेंगे, जिसे स्टाइलिश फिल्ममेकर करण मल्होत्रा ने बड़े पर्दे के लिए रचा है।”

ब्लॉकबस्टर संजू देने के चार साल बाद बड़े पर्दे पर उतरने जा रहे रणबीर को संजय दत्त के खिलाफ खड़ा किया गया है, जो शमशेरा में एक दुष्ट, निर्दयी, ठंडे दिल से बुरे काम करने वाली ताकत शुद्ध सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त विरुद्ध रणबीर कपूर के समीकरण ने शमशेरा को बड़े पर्दे पर जरूर देखने लायक एंटरटेनर बना दिया है

शमशेरा की कहानी काज़ा नामक काल्पनिक शहर में सेट की गई है, जहाँ निर्दयी दबंग सरदार शुद्ध सिंह ने एक लड़ाका कबीले को अपना गुलाम बनाकर कैद कर रखा है और उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। यह ऐसे शख्स की दास्तान है जो गुलाम बन गया, एक गुलाम जो लीडर बन गया और फिर अपने कबीले का एक लीजेंड बन गया। वह अपने लोगों की आजादी और स्वाभिमान के लिए बिना थके हुए संघर्ष करता है। उसी का नाम है- शमशेरा!

इस हाई-ऑक्टेन, एड्रेनालाईन-पंपिंग एंटरटेनर की पृष्ठभूमि में 1800 वाले दौर का भारतीय हार्टलैंड है। फिल्म का बड़ा दावा यह है कि शमशेरा की भूमिका निभाने वाले रणबीर कपूर को इस रूप में पहले कभी नहीं देखा गया! संजय दत्त कास्टिंग की इस विशाल हलचल के बीच रणबीर के कट्टर-दुश्मन की भूमिका निभा रहे हैं।

रणबीर के साथ उनकी टक्कर देखने लायक होगी, क्योंकि वे बड़ी निर्ममता के साथ एक-दूसरे का खूंखार तरीके से पीछा करते हैं। यह एक्शन एक्स्ट्रावैगांजा आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई है तथा 22 जुलाई, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button