ताज़ा ख़बरविदेश

अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, मलेशिया में भूकंप के झटके, 300 से ज्यादा की मौत

  • 51 किलोमीटर गहराई तक हिली धरती, सैकड़ों घायल

काबुल/इस्लामाबाद/जकार्ता/क्वालालंपुर। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडोनेशिया और मलेशिया में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक आए भूकंप के झटके जानलेवा साबित हो गए। इन झटकों में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। अफगानिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गयी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिणपूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर गहराई तक धरती हिल गयी थी।

अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी सलाहुद्दीन अयूबी के अनुसार इस भयावह भूकंप का सर्वाधिक असर पक्तिका प्रांत में देखने को मिला है। वहां 255 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग अस्पताल पहुंचाए गए हैं। खोस्त में भी 25 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और यहां 100 से अधिक लोगों को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया है।

अफगानिस्तान में आया भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा आदि शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। बुधवार सुबह 3ः20 बजे पाकिस्तान के दत्ता खेल कस्बे से 30 किलोमीटर दूर केंद्रित 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में भी भूकंप के झटकों के कारण 20 लोगों की मौत होने और भारी संख्या में लोगों को घायल होने की जानकारी सामने आई है।

देररात मलेशिया में भी 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी वहां से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है किन्तु ढांचागत नुकसान हुआ है। वहां लोग राहत कार्यों में जुटे हैं। बुधवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास इंडोनेशिया में 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। यहां भूकंप का केंद्र नूसा टेंगारा से 132 किलोमीटर पूर्व की ओर था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button