उत्तर प्रदेशलखनऊ

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व भ्रष्टाचार में संलिप्त: भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व भ्रष्टाचार में संलिप्त है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्न्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को प्रदर्शन करने के बजाए भ्रष्टाचार के जो आरोप हैं उसका सत्य देश की जनता को बताना चाहिए। इस मामले में अगर संलिप्ता नहीं है तो कांग्रेस को घबराहट क्यों हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व भ्रष्टाचार में संलिप्त है इसलिए ईडी की पूछताछ का सामना करने से कांग्रेस नेतृत्व घबरा रहा है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या बता रही है। इस मामले में झूठ को छिपाने के लिए कांग्रेस प्रदर्शन करवा रही है। हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस कंपनी में देश के स्वतंत्रता सेनानी शेयर धारक थे। जबकि इसमें 75 शेयर सोनिया और राहुल के नाम हैं। कांग्रेस नेतृत्व को याद रखना चाहिए कि इस समय देश में मोदी सरकार है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि न खाउंगा और न खाने दूंगा। कांग्रेस ने देश को लूटा है तो जांच का सामना तो करना पड़ेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button