मनोरंजन

कैंसर पीड़ित महिमा चौधरी ने विग और बाल्ड लुक पर शेयर किया स्ट्रॉन्ग मेसेज

हाल ही में फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी को लेकर एक खबर सामने आई थी कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। इसका खुलासा दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर किया था। इस वीडियो में महिमा बाल्ड लुक में नजर आती हैं और फैंस को अपनी कैंसर की जर्नी के बारे में बताती हैं। वहीं अब महिमा में अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह कभी विग पहने नजर आ रही है तो कभी वह बिलकुल बाल्ड लुक में नजर आ रही है।

इस वीडियो में उनके साथ अनुपम खेर भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए महिमा चौधरी ने लिखा- ‘बाल्ड खूबसूरत है और ये है भी, पर कुछ लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि विग भी कूल लगती है। इसलिये मैं जो चाहूं कैरी कर सकती हूं। यही नहीं, कई लोगों ने नेचुरल लुक वाली विग लाकर दी। मैंने वो विग लगाई, लेकिन किसी ने नोटिस तक नहीं किया अनुपम खेर और आप सभी ने मुझे बाल्ड लुक कैरी करने का हौसला दिया। आशा है कि मैं भी सभी को वही कॉन्फिडेंस दूं और ये साबित कर सकूं कि ये कितना कूल है।’

महिमा के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी तारीफ़ कर रहे हैं। महिमा चौधरी ने ऐसे मुश्किल दौर में हिम्मत और साहस का परिचय दिया है और एक मजबूत महिला बनकर दुनिया के सामने आई है।जिसकी वजह हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो महिमा चौधरी जल्द ही अनुपम खेर की फिल्म ‘द सिग्नेचर’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। महिमा चौधरी ने इससे पहले अनुपम खेर के साथ फिल्म धड़कन, होप एंड अ लिटिल शुगर और चेस अ गेम प्लान आदि फिल्मों में साथ में स्क्रीन शेयर कर चुकी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button