उत्तर प्रदेशलखनऊ

एकमुश्त समाधान योजना : 7.19 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 110 करोड़ रुपये की राहत मिली

  • विद्युत के बकायेदार उपभोक्ता के लिए लागू है 01 जून से एकमुश्त समाधान योजना
  • प्रथम क़िस्त के रूप में 432 करोड़ रुपये जमा किये गये, ऊर्जा मंत्री ने बकायेदार उपभोक्ताओ से योजना का लाभ लेकर समय से भुगतान करने की अपील की

लखनऊ। बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए लागू एकमुश्त समाधान योजना से कल तक 7.19 लाख लोगों ने इसका फायदा उठाया और प्रथम किश्त के रूप में 432 करोड़ रूपये जमा किये। इससे उन्हें अपने ब्याज में छूट से 110 करोड़ रूपये की राहत मिली है। उन्होंने बताया कि लगभग 2.75 करोड़ बकायेदार उपभोक्ता है,जो कि इस योजना का लाभ लेकर अपने बकाये बिल का भुगतान कर सकते हैं। इससे विभाग को 35 हजार करोड़ रूपये बकाये राजस्व की प्राप्ति भी होगी। यह जानकारी प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी।

एके शर्मा ने कहा कि यह योजना एक जून से चल रही यह योजना 30 जून तक उपभोक्ताओं के लिए लागू रहेगी। इसके अन्तर्गत बकायेदार उपभोक्ताओं को अपने बकाये का भुगतान आगामी माहों के बिल के साथ मासिक किश्तों में जमा करने की सुविधा प्रदान की गयी है। इसके तहत एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के बकाया धनराशि वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम 12 किश्तों में, जबकि एक लाख रूपये तक के बकाये धनराशि वालों के लिए छह किश्तों में धनराशि जमा करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ने मात्र से ही पहली किश्त भरते ही उपभोक्ताओं का कटा हुआ कनेक्शन भी फिर से जोड़ दिया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता, एस0डी0ओ0 कार्यालय, सी0एस0सी केन्द्रों व विद्युत सखी से सम्पर्क करना होगा। इसके अलावा स्वयं आनलाईन माध्यम से भी पॉवर कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर लाभ लिया जा सकता है। योजना की विस्तृत जानकारी पॉवर कारपोरेशन के टोल फ्री नं0- 1912 से भी प्राप्त की जा सकती है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए यह एक अनोखी योजना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता योजना का लाभ लेकर समय से अपने बकाये का भुगतान कर सकते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button