उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबरलखनऊसहारनपुर

यूपी के कई जिलों में नमाज के बाद हंगामा, प्रयागराज में पथराव के बाद लाठीचार्ज, फायरिंग

लखनऊ। पैगंबर मोहम्मद को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमा पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलग अलग जिलों में प्रदर्शन किया। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। सबसे ज्यादा स्थिति प्रयागराज में बिगड़ गई। यहां के अटाला में जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके  बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए तो आंसू गैस के गोलो छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई।

आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आरपीएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। प्रयागराज में डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार भी जुमे की नमाज से पहले चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस की सतर्कता के बावजूद अटाला चौराहा और उसके आसपास की गलियों में मौजूद नाबालिग लड़कों को आगे करके अराजकतत्वों ने बवाल करा दिया।

 

गली से लड़कों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भीड़ अराजक होती रही। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नूपुर शर्मा को फांसी देने की मांग की। तनावपूर्ण माहौल में पुलिस व प्रशासन के अफसर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं, सहारनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हंगामा किया। जुमे की नमाज के बाद सहारनपुर की सड़कों पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने 15 से 20 मिनट तक मस्जिद के बाहर जमकर नारेबाजी की। सहारनपुर की जामा मस्जिद में 1:00 बजे जुमे की नमाज शुरू हुई। इसके बाद नमाज खत्म कर जब नमाजी मस्जिद से बाहर निकले तब उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। हाथ मे तिरंगा लेकर पहुंचे युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, प्रदर्शन करने के बाद सभी वापस अपने घरों को निकल गए।

देवबंद में उपद्रवियों पर पुलिस ने किया  लाठीचार्ज

देवबंद के मुस्लिम बहुल इलाकों के सभी बाजार बंद रहे। रशीदिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद अचानक  कुछ लोग सड़कों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद पुलिस के समझाने बुझाने पर न मानने के चलते पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने पर सभी तितर-बितर हो गए। इस दौरान माहौल बिगाड़ने को लेकर 6 से 7 उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस मौके पर एसडीएम दीपक कुमार सहित अधिकारियों ने सामाजिक लोगों के युवकों को समझाने बुझाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बावजूद इसके समुदाय विशेष के लोग लगातार नारेबाजी करते रहे। एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि सभी को संवैधानिक रूप से प्रदर्शन कर अपनी बात कहने का अधिकार है। जो असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद एकाएक माहौल गरमा गया। नमाज के बाद युवाओं की टोली ने जुलूस निकाल कर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और फांसी की मांग कर डाली। नारे लगाते हुए तमाम युवा नूपुर शर्मा को फांसी दो फांसी दो की आवाज लगाते हुए निकले। पहले पुलिस प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया था। सेक्टरों में बांट कर शहर में मजिस्ट्रेट लगाए गए। मंडल के रामपुर, अमरोहा और संभल में भी जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। अधिकारी सड़कों पर मौजूद रहकर स्थिति पर निगाह जमाए रहे। नमाजियों के घर वापस लौट जाने के बाद ही अफसर रिलैक्स हुए। संभल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया।

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, लेकिन कुछ देर बाद सभी वापस अपने गंतव्य को चले गए थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में संवेदनशील इलाकों में पुलिस जगह-जगह लगातार भ्रमण कर रही है। जुमे की नमाज को देखते हुए व्यापक पुलिस प्रबंध कराए गए थे। 130 कंपनी पुलिस फोर्स की लगाई गई थीं, साथ ही मजिस्ट्रेट भी निरीक्षण कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है कि कहीं कोई माहौल खराब करने की कोशिश न कर सके। उन्होंने बताया कि धर्मगुरुओं की तरफ से भी पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग मिला है। धर्मगुरुओं ने लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से लोगों से नमाज संपन्न करने की अपील की थी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button