खेल-खिलाड़ीलखनऊ

हर्ष ने की धुआंधार बल्लेबाजी, मेरठ ने किया खिताब पर कब्जा

लखनऊ। कर्नल सुजीत कुमार नेगी अंडर-25 स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में सीएएल रेड को हराकर मेरठ ने खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में मेरठ के हर्ष त्यागी धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 108 बाल में 137 रन बनाये। उन्होंने सात छक्का व 10 चौका जड़े। इस मैच में मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट गवांकर 284 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक मेरठ टीम के कप्तान हर्ष त्यागी ने 137 रन बनाया। वहीं शांतनु पांच रन बनाकर ही पवेलियन वापस लौट गये। अंकुर मलिक ने 48 रन व ऋतुराज शर्मा ने 41 रन बनाया।

सीएएल रेड की टीम ने अच्छा खेला लेकिन 257 पर ही आल आउट हो गयी, जिससे मेरठ की टीम 27 रन से मैच को जीत गयी। सीएएल रेड के साहब युवराज सिंह ने सर्वाधिक 86 रन बनाया। वहीं अजीत वर्मा ने 47 रन का योगदान दिया। आकर्ष श्रीवास्तव ने 20 रन बनाया। पूरे टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर के रुप में हर्ष त्यागी का पुरस्कृत किया गया। वहीं बेस्ट बल्लेबाज के रूप में मेरठ के शान्तनु और बेस्ट गेंदबाज रामपुर के हर्षित सेठी को चुना गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button