ताज़ा ख़बरदेश

3 जून को उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, देश-विदेश के उद्योगपतियों को करेंगे संबोधित, राष्ट्रपति के गांव भी जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दूसरी बार सरकार बनने के नरेंद्र मोदी का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर भी उत्तर प्रदेश गए हुए थे। जहां उन्होंने मंत्रियों के साथ एक बड़ी बैठक की थी। अब खबर यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर आएंगे जहां पर देश के देश विदेश के बड़े उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा हजारों रुपए के परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक लगभग 11 बजे, वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लेंगे।

प्रधान मंत्री कार्यालय ने बताया कि दोपहर करीब 1:45 बजे पीएम कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे डॉ बी आर अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे। यह केंद्र राष्ट्रपति का पैतृक घर है, जिसे सार्वजनिक उपयोग के लिए दान कर दिया गया और एक सामुदायिक केंद्र (मिलान केंद्र) में बदल दिया गया। जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक मोदी दोपहर 2:30 बजे परौंख गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आगमन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतीष्ठान का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया।

मोदी सरकार में ‘सबका साथ सबका विकास हुआ’: योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने विगत आठ वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ देश के भीतर एक विश्वास भरा है। योगी ने कहा कि मई 2014 में प्रधानमंत्री ने देश की कमान अपने हाथों में ली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के अनुरूप केन्द्र की सरकार ने बिना भेदभाव गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान के हितों के लिए जो कार्य किया, वह 135 करोड़ देशवासियों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन का कारक बना है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button