ताज़ा ख़बरदेश

सोनिया व राहुल गांधी को ईडी का नोटिस, 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बुधवार को बड़ी कार्रवाई की गई है।नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है। हमें डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है, लेकिन हम न डरेंगे और न झुकगें। डटकर इसका सामना करेंगे। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी व रणदीप सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता कर बताया कि ईडी ने सोनिया गांधी को आठ जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।

ईडी ने हाल ही में यंग इंडियन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के चलते मामला दर्ज किया था। इसी को नेशनल हेराल्ड का स्वामित्व प्राप्त है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले एजेंसी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी पूछताछ की थी।

जो अंग्रेजों ने किया वही मोदी सरकार कर रही

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 1942 में नेशनल हेराल्ड अखबार शुरू किया गया था, उस समय अंग्रेजों ने इसे दबाने की कोशिश की थी। आज मोदी सरकार भी यही कर रही है और इसके लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया ईडी  सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button