उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा कार्यसमिति: सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार विषयक प्रस्ताव पारित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रविवार को सेवा-सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार विषयक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण करने के लिए उनका अभिनन्दन किया गया। साथ ही उप्र को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार को कार्यसमिति ने इस प्रस्ताव के माध्यम से धन्यवाद दिया।

कार्यसमिति की बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि हुई। इसके बाद सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित भाजपा सरकार विषयक प्रस्ताव को प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन प्रदेश मंत्री संजय राय ने किया। वहीं इसका समर्थन प्रदेश मंत्री शकुंतला चौहान ने किया।

प्रस्ताव पर चर्चा के बाद कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसे पारित किया। इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनाकांक्षाओं को पूरा करने और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए उनके योगदान पर आभार प्रकट किया गया। प्रस्ताव में पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए जनहितैषी, जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की गई, जिसमें सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा उत्थान की दिशा में किए गए कार्यों एवं उनसे प्राप्त सुखद परिणामों के बारे में पर भी चर्चा हुई।

इसमें इस बात की भी चर्चा हुई कि उप्र में भाजपा सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सांस्कृतिक उत्थान के लिए तेजी से कार्य किया है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण प्रगति पर है। प्रधानमंत्री मोदी की दिव्य दृष्टि से काशी कॉरिडोर पूर्ण आभा से चमक रहा है। चित्रकूट की रामधारा से लेकर भगवान बुद्ध की परिनिर्वाणस्थली कुशीनगर और कान्हा की नगरी मथुरा प्रदेश की सांस्कृतिक प्रगति का आधार बन रहे हैं।

शोक प्रस्ताव भी पारित

इससे पूर्व, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने शोक प्रस्ताव रखा। शोक प्रस्ताव में पिछली कार्यसमिति की बैठक के बाद काल कलवित हुए पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विपक्षी दलों के नेतागण, प्रसिद्ध सामाजिक हस्तियों सहित अन्य दिवंगत लोगों के प्रति दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, नेता प्रतिपक्ष रहे अहमद हसन, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जसवंत सोलंकी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बांके बिहारी, भाजपा नेता रमेश चंद, मनोज मिश्र, हनुमान प्रसाद मिश्र, इतिहासविद योगेश प्रवीण, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्र और रोहित सरदाना सहित अन्य लोगों के निधन पर शोक प्रकट किया गया।

भाजपा की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी स्थित अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर में जारी है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे दीप जलाकर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कर रहे हैं।

बैठक में प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में विनय कटियार, सूर्य प्रताप शाही, रमापति त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह समेत कई नेता मंच पर मौजूद हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button