खेल-खिलाड़ी

इनामी रेटिंग शतरंज में भाग लेंगे किशनगंज के रोहन

किशनगंज। पुणे (महाराष्ट्र) में शनिवार से आयोजित की जा रही तीसरे एल.बी.एच.एम. चेस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ी रोहन कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। उन्हें जिला शतरंज संघ के प्रथम तथा वरिष्ठतम उपाध्यक्ष कमल मित्तल एवं वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए रवाना किया।

इस संदर्भ में विशेष जानकारी देते हुए शनिवार को यहांं संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव तथा उक्त खिलाड़ी के कोच कर्मकार ने कहा कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय इनामी रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता है जिसमें 1000 से अधिक रेटेड-अनरेटेड खिलाड़ीगण हिस्सा ले रहे हैं। इसकी कुल इनामी राशि-1111112/रुपया है, जो उत्तम प्रदर्शन करने वाले 100 खिलाड़ियों के बीच वरीयताक्रम में बांटी जाएगी। इसका प्रथम पुरस्कार 121111/रुपया धार्य किया गया है।

यह खेल 9 चक्र का है जिसका परिणाम 31 मई को सामने आएगा। तेघरिया निवासी धीरेन साह के पुत्र तथा स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र रोहन के प्रतिभा के संबंध में प्रकाश डालते हुए मित्तल ने कहा कि रोहन अपने जिले के एक बहुत ही सक्षम खिलाड़ी हैं। आए दिन ये विभिन्न प्रतियोगिताओं में चैंपियन बनकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते रहते हैं। इन्हें 1323 अंतर्राष्ट्रीय फिडे रेटिंग भी प्राप्त है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button