उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

दो दिन में ज्ञानवापी के तहखाने से गुंबद तक वीडियोग्राफी, कल फिर होगा सर्वेक्षण

अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी परिसर में शनिवार को नए सिरे से सर्वे किया जा रहा है। ज्ञानवापी में रविवार को दूसरे दिन का सर्वे हुआ।  दोपहर एक बजे के बाद एडवोकेट कमिश्नर व उनकी टीम और वादी-प्रतिवादी पक्ष के लोग परिसर से बाहर निकले। आज भी सर्वे का काम पूरा नहीं हो पाया।

वादी पक्ष के अधिवक्ता हरिशंकर जैन और सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि सर्वे सोमवार को भी होगा। आज सर्वे में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई। वहीं टीम के निकलने के बाद गोदौलिया-मैदागिन मार्ग को खोल दिया गया।

जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि कमीशन की कार्रवाई  शांतिपूर्वक माहौल में सुचारू रूप से चली। कोर्ट कमीशन द्वारा रविवार के सर्वे के उपरांत निर्णय लिया गया है कि ये कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहेगी।  वहीं टीम के निकलने के बाद गोदौलिया-मैदागिन मार्ग को खोल दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक कुछ हिस्सों का सर्वे अभी बाकी है। आज सर्वे के दौरान अंदर कुछ मलबा मिला है। जिसे साफ कराया जा रहा है। दक्षिणी और उत्तरी हिस्से के अलावा बचे हुए पश्चिमी दीवार और मस्जिद के ऊपर के हिस्से में भी सर्वे की कार्रवाई की गई है। नक्काशीदार गुंबदों सहित तीन कमरों का सर्वेक्षण किया गया।  इस दौरान परिसर के चप्पे-चप्पे की फोटोग्राफी हुई।

इधर, सर्वें में क्या-क्या मिला, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन कयासों का दौर तेज हो गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है। शनिवार के मुकाबले आज सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा सख्त रही। सूत्रों के अनुसार अधिवक्ता आयुक्त (कोर्ट कमिश्नर) समेत वादी-प्रतिवादी पक्षों के कुल 52 सदस्यों ने परिसर में प्रवेश किया।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। बताया कि आज सुरक्षा थोड़ी और बढ़ा दी गई है। जो दर्शनार्थी बाहर से आए हैं उन्हें दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए भी विशेष ध्यान दिया गया । शनिवार की तरह आज भी सभी के मोबाइल बाहर ही जमा करवा लिए गए।

सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय, चप्पे-चप्पे पर निगरानी

सर्वे के दूसरे दिन भी तय समय पर जांच टीम सुबह करीब साढ़े सात बजे विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर पहुंची। यहां एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट गोपनीय है, इसे साझा नहीं किया जा सकता। आज सर्वे का काम पूरा हो जाएगा या नहीं। इस सवाल पर विशाल सिंह ने कहा कि देखते हैं, काम कितना हो पाता है। कोर्ट ने 17 तारीख से पहले सर्वे की कार्रवाई पूरी करने का आदेश दिया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button