उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राज्यसभा चुनाव: भाजपा और सपा में होगी जोर आजमाइश

विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी यूपी से होने वाले राज्यसभा चुनाव के जरिए अपनी ताकत और बढ़ाएगी। चुनाव आयोग ने गुरुवार को 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। यूपी की 11 सीटों समेत इन सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं।

वर्तमान में भाजपा के पांच, समाजवादी पार्टी के तीन, बहुजन समाज पार्टी के दो तथा कांग्रेस के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। अब इस बार भाजपा व सपा के बीच जोर आजमाइश होने के आसार हैं। नई विधानसभा में विधायकों की संख्या के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी 11 में से 8 सीटें जीत सकती है जबकि सपा अपने गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर तीन सीट आराम से जीत जाएगी। अब 11 वीं सीट के लिए भाजपा-सपा में मुकाबला होगा। एक सीट के लिए करीब 34 विधायकों के वोट की जरूरत होगी।

अगर 12 प्रत्याशी आए तो होगा मतदान वरना होगा निर्विरोध निर्वाचन 

भाजपा अगर आठ प्रत्याशी प्रत्याशी उतारती है और सपा अगर तीन सीट पर ही प्रत्याशी उतारती तो चुनाव की नौबत नहीं आएगी और निर्विरोध 11 प्रत्याशी चुनाव जीत जाएंगे। अगर सपा ने चार प्रत्याशी उतार दिए तो मतदान कराना पड़ेगा। अगर भाजपा सात सीट पर ही प्रत्याशी देती है तो चुनाव की नौबत नहीं आएगी। यूपी से राज्यसभा के कुल 31 सदस्य आते हैं।

यह है कार्यक्रम 

राज्यसभा चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी व विधानसभा के विशेष सचिव ब्रज भूषण दुबे ने बताया कि 24 मई से 31 मई तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। और अगर जरूरत पड़ी तो 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा।

इनका कार्यकाल पूरा हो रहा है

भाजपा के जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेन्द्र नागर और जय प्रकाश निषाद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसी तरह सपा से कार्यकाल पूरा करने वालों में सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह, विशम्भर प्रसाद निषाद शामिल हैं। सुखराम सिंह यादव की भाजपा से नजदीकी बढ़ रही है। उनके बेटे मोहित यादव हाल ही में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस तरह कांग्रेस के कपिल सिब्बल भी रिटायर हो रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button