देशबड़ी खबर

हरियाणा: करनाल से 4 आतंकवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

करनाल। हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने करनाल जिले से 4 संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए इन आंतकियों के पास से से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। शुरूआती जांच में सामने आया है कि वह बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद कंटेनर में लेकर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगेहाथों पकड़ लिया।

पूरे शहर को किया अलर्ट, कई अफसर मौके पर

आंतिकियों के पकड़े जाने के बाद अब केंद्रीय एजेंसियां भी इस मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करने के बाद पूरे शहर में अलर्ट कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। मौके पर जिले ही नहीं राज्य के कई पुलिस अफसर मौजूद हैं। वहीं इस घटना के बाद सरकार में भी हड़कंप मच गया है।

पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे आतंकी

शुरूआती जांच में सामने आया है कि पुलिस ने जिन चार आतंकियों को पकड़ा है वह  गुरुवार सुबह 4 बजे बसताड़ा टोल प्लाजा से जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए इनको पकड़ लिया। जब गाड़ी की जांच की गई तो उनके पास से बारूद , गोलियां, हथियार बरामद किए गए। जांच में पता चला है कि ये सभी पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। आईबी की रिपोर्ट पर नाका लगाया गया और इनको गिरफ्तार कर लिया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button