उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ललितपुर गैंगरेप मामले पर शिवपाल ने उठाया सवाल, कहा- बेटियों के लिए इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा प्रदेश

लखनऊ: बुंदेलखंड के ललितपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना पुलिस व्यवस्था की निष्ठुरता और नृशंसता की बानगी भर है। यादव ने ट्वीट किया ‘‘ ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना पुलिस व्यवस्था की निष्ठुरता व नृशंसता की बानगी भर है। न जाने कितनी निरीह बेटियां ऐसी होंगी जिनके अपमान की करुण कथा नौकरशाही व पुलिस व्यवस्था की परिधि से बाहर ही न आ पाती होंगी।

उन्होंने कहा ‘‘नि:संदेह उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था। प्रदेश सरकार को थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने व थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से प्रयास करना होगा। साथ ही हमारी यह भी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।’ गौरतलब है कि नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे थानाध्यक्ष को पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार रात ही निलंबित कर दिया गया था। थानाध्यक्ष और मामले में लिप्त पांच अन्य पुलिसकर्मियों की तलाश की जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button