उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गर्मी के कारण उप्र में कटने लगी बिजली, ऊर्जा मंत्री ने मांगा सहयोग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बड़े महानगरों को छोड़कर जिलों में बिजली कटौती शुरू हो गयी है। प्रदेश में बिजली संकट के बीच शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने जनता से सहयोग मांगा है। वाराणसी में शाम के वक्त एक से दो घंटे की बिजली कटौती, प्रयागराज में दिन के वक्त आधे-आधे घंटे की दो से तीन बार बिजली कटौती, आगरा जैसे पर्यटकों से भरे रहने वाले जिले में बिजली कटौती और इसी तरह जोन स्तरीय जिलों में सुबह शाम हो रही बिजली कटौती से जनता में थोड़ा रोष है।

लखनऊ में बिजली कटौती उस तरह नहीं हो रही है लेकिन आसपास के जिलों में देर रात कुछ मिनटों के लिए कटने वाली बिजली से लोगों की नींद उड़ी हुई है। पहले जैसी बिजली न मिलने पर बहुत सारे लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी बातों को उठा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट कर जनता से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। वहीं कई बिजली उपक्रम तकनीकी कारणों से हफ़्तों से बंद हैं। ऐसे में बिजली की बचत का सभी प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि हमारे विद्युत कर्मी निर्बाध आपूर्ति के लिए रात-दिन अपने कार्य में लगे हैं। आप सभी से सहयोग प्रार्थनीय है। वहीं, विद्युत विभाग से जुड़ी यूनियनों ने लगातार सामने आ रहे फाल्ट को बिजली कटौती की वजह बता रही हैं। उनका कहना हैं कि ट्रांसफार्मर से जुड़ी तकनीकी समस्या तो सामने आती ही है। हर बार गर्मी के दिनों ये समस्या आम होती है। इसे दूर भी किया जाता है। अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारी दिनरात लगे रहते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button