उत्तर प्रदेशलखनऊ

नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रहे अखिलेश: स्वाती सिंह

  • पूर्व मंत्री ने सपा मुखिया को दिया करारा जवाब

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की हार के बाद भी पार्टी मुखिया की आंखें नहीं खुल रही हैं। उन्हें दिन में सपने आने लगे हैं। उनको हमेशा यह लगता है कि हमारे शासन काल में भ्रष्टाचार और अत्याचार चरम पर था। अब कैसे रुक गया। वे हर समय चतुर्दिक खुशहाली में आग लगाने की कोशिश करते हैं। ये बातें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

वे सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा, “भाजपा राज में किसानों के साथ सर्वाधिक अन्याय हो रहा है।” दिये बयान पर किये गये सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन काल में हुए अत्याचार को जनता भूला नहीं सकती। यही कारण रहा कि विधानसभा व विधान परिषद चुनाव में जनता ने सपा को नकार दिया। इसके बाद भी सपा मुखिया नकारात्मक राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के अच्छे कामों को भी विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। चतुर्दिक विकास को देखकर विपक्ष हताश व निराश है। वह किसी न किसी बहाने आम जन को भड़काने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास का माहौल है। अत्याचार, भ्रष्टाचार खत्म है। ऐसे में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है और किसी न किसी बहाने अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शासन काल है। यहां अराजकता फैलाने वालों की जगह जेल ही हो सकती है। विपक्ष कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर वक्त सिर्फ देश की तरक्की की बात सोचते और करते हैं। यही कारण है कि विकास दिख रहा है। विपक्ष द्वारा समय-समय पर उठाये जा रहे अनर्गल मुद्दों को जनता भी समझ रही है और हर बार उसको सिरे से खारिज कर देती है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button