कारोबार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 604.004 अरब डॉलर हुआ

  • विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 अप्रैल, 2022 को समाप्त हफ्ते में 2.471 अरब डॉलर घटकर 604.004 अरब डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार देररात जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।

आरबीआई के जारी साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक बीते पांच हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28.5 अरब डॉलर घट चुका है। इससे पहले 01 अप्रैल को यह रिकॉर्ड 11.173 अरब डॉलर घटकर 606.475 अरब डॉलर पर आ गया था। आंकड़ों के मुताबिक 25 मार्च, 2022 को यह 2.03 अरब डॉलर घटकर 617.648 अरब डॉलर रहा था। वहीं, 18 मार्च को 2.597 अरब डॉलर घटकर 619.678 अरब डॉलर पर आ गया था, जबकि 11 मार्च को यह 9.646 अरब डॉलर घटकर 622.275 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक के मुताबिक 8 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में यह गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में आई कमी की वजह से आई है, जो कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान एफसीए 10.7 अरब डॉलर घटकर 539.727 अरब डॉलर रह गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button