उत्तर प्रदेशचंदौलीबड़ी खबरवाराणसी

उप राष्ट्रपति नायडू ने स्मृति उपवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

चंदौली/वाराणसी। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट ऊंची प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर पत्नी एम.उषा नायडू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद उपवन की दीवारों और भित्ति पर अंकित चित्रों के माध्यम से पंडित जी के जीवन दर्शन को जाना।

उपवन परिसर में गोल्फ कार्ट से भ्रमण कर उप राष्ट्रपति ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन किया। लगभग 17 मिनट की लघु फिल्म को देखने के बाद आंखें बंद कर एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता को स्मरण करते रहे। इसके बाद परिसर में बने मॉडल शो केश का अवलोकन किया। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने उपवन के प्रथम एवं द्वितीय फेज में होने वाले संपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। संग्रहालय में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पाठक और राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पंडित जी की एक प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की। इसके बाद उप राष्ट्रपति बरेका गेस्टहाउस में विश्राम के लिए चले गये। दोपहर में बरेका अतिथि गृह में विश्राम के बाद शाम साढ़े चार बजे उप राष्ट्रपति बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।

बरेका के महाप्रबंधक ने की मुलाकात

बनारस रेल इंजन कारखाना के अधिकारी अतिथि गृह में ठहरे उप राष्ट्रपति नायडू से बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गोयल ने बरेका की कार्यप्रणाली एवं इंजन निर्माण से संबंधित गतिविधियों को बताया। इसके बाद बरेका निर्मित रेल इंजन का लोको मॉडल स्मृति स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बरेका के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रणवीर सिंह चौहान, मुख्य सर्विस विद्युत इंजीनियर डॉ सुजीत मिश्रा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय एवं जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button