ताज़ा ख़बरविदेश

रूस की नाटो देशों को धमकी, यूक्रेन की मदद न रुकी तो तबाह कर देंगे

  • संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध न रुकने पर गरीब देशों में तबाही की आशंका जाहिर की

मॉस्को/न्यूयॉर्क/लंदन। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अंतरराष्ट्रीय समस्या बनता जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन की मदद पर नाटो देशों को तबाह करने की धमकी दी है। संयुक्त राष्ट्र ने युद्ध न रुकने पर गरीब देशों में तबाही की आशंका जाहिर की है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में नाटो देश खुलकर यूक्रेन के पक्ष में नजर आ रहे हैं। अमेरिका सहित नाटो देश लगातार रूस पर पाबंदियां भी लगा रहे हैं। अब रूस ने नाटो देशों को खुली धमकी दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने साफ कहा है कि यूक्रेन की मदद को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। यदि नाटो देशों ने यूक्रन की मदद न रोकी तो रूस इन देशों को तबाह कर देगा। नाटो देशों के वाहनों व हथियारों को रूसी सेना नष्ट कर देगी। वैसे भी यह युद्ध गरीब देशों के लिए संकट का सबब बनता जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध यदि तुरंत नहीं रुका तो गरीब देशों में तबाही की आशंका है। चेतावनी दी गयी है कि यह तबाही गरीब देशों में आर्थिक संंकट से लेकर खाद्य और ऊर्जा संकट तक उत्पन्न कर सकती है। दुनिया को भूख और ईंधन के संकट से बचाने के लिए इस युद्ध को तुरंत समाप्त किया जाना जरूरी है। संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार अब तक यूक्रेन के 47 लाख लोग देश छोड़ चुके हैं। ब्रिटेन की सरकार ने कहा है कि सिर्फ उनके ही देश में 16 हजार से अधिक लोग शरणार्थी के रूप में आ चुके हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button