ताज़ा ख़बरदेश

श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर के शीर्ष कमांडर सहित दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, तीन जवान भी घायल

  • मारे गए आतंकी मैसूमा इलाके में सीआरपीएफ के एक जवान की हत्या में थे शामिल: आईजीपी

श्रीनगर। शहर के बेशेंबर नगर इलाके में रविवार को एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हुआ है। घायलों को 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने मुठभेड़ स्थल पर मीडियाकर्मियों से बात करते बताया कि मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि ये दोनों आतंकवादी हाल ही में मैसूमा में हुए हमले में शामिल थे, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था, जबकि दूसरा घायल हो गया था। मैसूमा में हमले के बाद मारे गए दोनों आतंकवादियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

आईजीपी ने बताया कि आज की मुठभेड़ के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईजीपी ने कहा कि मैं एक संदेश देना चाहता हूं कि चाहे पाकिस्तानी हों या स्थानीय आतंकवादी, जो किसी भी निर्दाेष पुलिसकर्मी, पत्रकार या नागरिक पर हमला करते हैं, उन्हें मार गिराया जाएगा। मकान मालिक के सवाल पर आईजीपी ने कहा कि इन आतंकवादियों को आश्रय देने वाले मकान मालिक की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि दोनों आतंकियों की पहचान पाकिस्तान निवासी आदिल भाई और मुबाशीर भाई के रूप में हुई है। आदिल भाई मध्य कश्मीर के लिए लश्कर का शीर्ष कमांडर था।

उन्हाेंने बताया कि रविवार सुबह जिले के बेशंबर नगर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर श्रीनगर पुलिस ने सेना तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान क्षेत्र के एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के एक शीर्ष कमांडर सहित दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के शवों के साथ सुरक्षाबलों ने हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया है। वहीं मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी तथा सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत मौके से निकालकर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी रूकने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में अन्य आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button