लाइफस्टाइलवायरल न्‍यूज

इतिहास के पन्नों मेंः 09 अप्रैल

अर्श पर बैठा तानाशाह जब फर्श पर आ गिराः तारीख- 9 अप्रैल 2003, दुनिया ने टीवी स्क्रीन पर देखा कि क्रेन से एक विशालकाय प्रतिमा के गले के हिस्से से हुक लगाकर नीचे गिराया जा रहा है। आसपास लोगों की भीड़ जश्न मना रही है। क्रेन ने देखते ही देखते इसे नीचे गिरा दिया। यह इराक के फिरदौस चौराहे पर लगी तानाशाह सद्दाम हुसैन की आदमकद प्रतिमा थी।

सद्दाम की प्रतिमा का ध्वस्त किया जाना, इराक के ऐतिहासिक बदलाव का प्रतीक बन गया। एक तानाशाह के खिलाफ लोगों के गुस्से की यह तस्वीर आज भी सबक है। तीन दशकों की तानाशाही, तीन युद्ध और एक दशक तक चले आर्थिक प्रतिबंधों से इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन के खिलाफ लोगों का गुस्सा भीतर ही भीतर सुलग रहा था, जो सद्दाम हुसैन के सत्ता से बेदखल होने की खबर के साथ खुलकर सामने आ गया।

दरअसल, वर्ष 2003 में अमेरिका और ब्रिटेन ने इराक के पास सामूहिक विनाश के हथियार होने का आरोप लगाया जिसका इराक ने खंडन किया। संयुक्त राष्ट्र में इसे लेकर जब आम सहमति नहीं बनी तो अमेरिका और ब्रिटेन के नेतृत्व वाली सेनाओं ने इराक पर हमला कर दिया। हमले के बाद 9 अप्रैल 2003 को सद्दाम हुसैन के सत्ता से बेदखल होने की घोषणा की गयी।

सद्दाम हुसैन 16 जुलाई 1979 से 9 अप्रैल 2003 तक इराक के राष्ट्रपति रहे। 31 साल की उम्र में जनरल अल बक्र के साथ मिलकर सद्दाम हुसैन ने इराक की सत्ता हासिल की लेकिन 1979 में खुद इराक के राष्ट्रपति बन गए।

साल 1982 में सद्दाम हुसैन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद दुजैल में सामूहिक नरसंहार को अंजाम दिया गया। इस नरसंहार में 148 शियाओं की हत्या कर दी गयी थी। इस भयावह कांड का इल्जाम सद्दाम हुसैन पर था।

सत्ता से बेदखली के बाद इसी मामले में सद्दाम हुसैन को अदालती कार्यवाही के बाद दोषी मानते हुए 30 दिसंबर 2006 को उत्तरी बगदाद की एक जेल में फांसी दे गई।

अन्य अहम घटनाएं

  • 1893ः सुप्रसिद्ध साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन का जन्म।
  • 1929ः जानी-मानी सरोद वादिका शरन रानी का जन्म।
  • 1948ः फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन का जन्म।
  • 1954ः कांग्रेस नेता जयराम रमेश का जन्म।
  • 1981ः महिला नेता दुर्गाबाई देशमुख का निधन।
  • 2009ः फिल्म निर्माता व निर्देशक शक्ति सामंत का निधन।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button