लाइफस्टाइलवायरल न्‍यूज

इतिहास के पन्नों मेंः 08 अप्रैल

मानवीय वेदना का धड़कता दस्तावेज: सुविख्यात चित्रकार पाब्लो पिकासो से उनकी एक महिला प्रशंसक ने उसके लिए एक पेंटिंग बना देने का अनुरोध किया। पिकासो ने महज 10 सेकेंड में पेंटिंग बनाकर महिला को सौंपते कहा- ये लो मिलियन डॉलर की पेंटिंग। महिला को हरगिज भरोसा नहीं हुआ। अगले दिन महिला पेंटिंग लेकर बाजार गई तो हैरान गई, जब दुकानदारों ने बताया कि यह कई मिलियन डॉलर की पेंटिंग है।

25 अक्टूबर 1881 को स्पेन के मलागा में पैदा हुए महान चित्रकार पाब्लो पिकासो ने अपनी पेंटिंग्स में तीक्ष्ण रेखाओं का इस्तेमाल कर घनवाद को जन्म दिया। उनकी बनायी तस्वीरें मानवीय वेदना को जीवंत बना देती हैं। इस विषय वस्तु पर बनायी उनकी कई पेंटिंग्स हैं, जो दुनिया भर में समान रूप से मशहूर हैं।

पिकासो की बनायी पेंटिंग्स की लोकप्रियता की एक बानगी। पिकासो ने 1932 में Marie Therese नामक एक पेंटिंग बनायी। लगभग 90 साल बाद 2021 में न्यूयॉर्क शहर में जब इसकी बोली लगायी गई तो यह 700 करोड़ से ज्यादा कीमत पर बिकी। खास बात यह कि इसके लिए लगाई गई बोली केवल 19 मिनट चली। जबकि यह गहन कोरोना काल था। पाब्लो पिकासो का मशहूर कथन है- Every act of creation is first an act of destruction. (सृजन का हरेक कार्य, प्रथमत: विनाश का कार्य है)। 8 अप्रैल 1973 को इस महान चित्रकार की मृत्यु के साथ कला की दुनिया में एक युग का अंत हो गया।

अन्य अहम घटनाएं:

  • 1857ः भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडे को फांसी।
  • 1892ः इतिहासकार हेमचंद्र राय चौधरी का जन्म।
  • 1994ः राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम’ के रचयिता बंकिमचंद्र चटर्जी का निधन।
  • 1924ः महान शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म।
  • 1938ः संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का जन्म।
  • 1950ः कवि दिनेश कुमार शुक्ल का जन्म।
  • 1983ः फिल्म ‘पुष्पा’ से मशहूर हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button