कारोबार

हर महीने ब्याज देने वाला देश का पहला नगर सहकारी बैंक बनेगा कूर्मांचल बैंक, ब्याज भी अधिक

  • बैंक ने फुटकर विक्रेताओं के लिए क्यूआर कोड सुविधा भी शुरू की

नैनीताल। देश के बड़े बैंक भी अभी जहां त्रैमासिक आधार पर ब्याज दे रहे हैं, वहीं उत्तराखंड का कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक-केएनएसबी अब अपने बचत खाता धारकों को हर छमाही की जगह हर माह ब्याज देगा। इस नई पहल पर बैंक को हर महीने ब्याज पर भी ब्याज देना पड़ेगा, फिर भी बैंक ने ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है, बल्कि उसकी ब्याज दर भी अधिकांश बड़े बैंकों से अधिक है। इस प्रकार बैंक मासिक आधार पर ब्याज देने वाला देश का पहला नगर सहकारी बैंक एवं उत्तराखंड का पहला बैंक हो गया है।

मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने बताया कि बैंक 1 अप्रैल से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष में अपने बचत खाता धारकों को खाते में 10 लाख रुपये से अधिक जमा होने पर 3.25 व इससे कम पर 3 फीसद जबकि सावधि जमा खातों पर 1 से 2 वर्ष की अवधि की जमा पर सामान्य खाताधारकों को 6.25 व वरिष्ठ नागरिकों को 6.75 फीसद की दर से ब्याज दे रहा है। हालांकि बड़े राष्ट्रीयकृत बैंकों की ब्याज दरें इससे कहीं कम हैं। इसके अलावा बैंक ने फुटकर व्यवसायियों को क्यूआर कोड भी जारी कर दिए हैं, जिनके माध्यम से हर खरीद पर धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी। गौरतलब है कि बैंक पहले से अपने मोबाइल ऐप व डेबिट कार्ड के माध्यम से समस्त डिजिटल बैंकिंग सेवाएं दे रहा है।

साह ने बताया कि कूर्मांचल बैंक ने उनके मार्च 17 से अब तक के 5 वर्ष के कार्यकाल में ऋण एवं अग्रिमों में 75 फीसद की वृद्धि की है। बैंक ने 2028 तक बैंक का व्यवसाय दोगुना कर 6000 करोड़ करने के लक्ष्य के तहत 2022 तक 3500 व 2025 तक 4025 करोड़ के लक्ष्य रखे थे, और इस वर्ष लक्ष्य पार किया गया है। यह तब है, जबकि बैंक का एनपीए शून्य व ग्रॉस एनपीए गत वर्ष के 3.5 फीसद के मुकाबले घटकर 2.6 फीसद हुआ है। बैंक का शुद्ध लाभ भी गत वर्ष के 15 करोड़ के सापेक्ष 33 फीसद की वृद्धि के साथ 21 करोड़ हो गया है और बैंक के इतिहास में सर्वाधिक है। इस मौके पर बैक के सचिव अक्षय साह, अखिल साह, सुनील कुमार, सुनील लोहनी, पूरन लाल साह, अर्जुन नेगी व सजीव राणा आदि बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button