उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग खेली फूलों की होली

लखनऊ। लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। भाजपा द्वारा डीएवी कॉलेज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। मंचीय कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह स्वयं मंच से नीचे उतर कर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच कर गुलाब की पंखुड़ियों से होली खेलने लगे। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ राजनाथ सिंह पर फूलों की बौछार की।

इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने लोकतंत्र के अवसर पर उत्तर प्रदेश व भारतीय जनता पार्टी को केसरिया रंग में रंग दिया। इस होली के पर्व पर लग रहा था कि हर पिचकारी से निकलने वाला रंग केसरिया था। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश की जनता को जाता है। आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जनता तक मोदी और योगी के कार्य पहुंचाने का कार्य किया है।\

राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास को देखें तो उत्तर प्रदेश में कोई भी राजनीतिक पार्टी लगातार दो बार सरकार बनाने में कामयाब नहीं हुई है पहली बार यह कामयाबी उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिया। रक्षामंत्री ने कहा कि जब से हमारी केंद्र में सरकार आई है भारत का दुनिया में नाम बड़ा हुआ है। पहले विश्व में भारत के प्रति धारणा कमजोर थी अब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर भारत की बातों को सुनती है और गंभीरता से विचार करती है। पहले भारत के कई मामलों में दूसरों पर निर्भर रहता था पर अब आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा पहले पूरे शहर में एक वाटर वर्क्स होता था अब दूसरे वाटर वर्क की आधारशिला भी रक्षा मंत्री के आशीर्वाद से होने वाली है। पहले एक सीवर ट्रीटमेंट प्लांट भरवारा में होता था रक्षामंत्री ने चिंता की तो 1090 पर करोड़ों की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। लखनऊ की परिकल्पना रक्षामंत्री द्वारा ऐसी की है कि आने वाले कुछ दिनों में आप देखेंगे लखनऊ भारत ही नहीं पूरी दुनिया का नंबर एक शहर होने वाला है।

होली समारोह में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधायक आशुतोष टंडन, महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, रजनीश गुप्ता व डीएवी कॉलेज प्रधानाचार्य अमित त्रिपाठी मंच पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा के नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर, मंडल अध्यक्ष हिमांशु सोनकर, प्रवीण गर्ग द्वारा रक्षा मंत्री का बड़ी माला पहनाकर के स्वागत किया। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत व होली गीत के साथ विभिन्न कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी की। जिसमें कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुतियां के साथ मयूर नृत्य हुआ।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button