उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, तेजतर्रार IPS नवनीत सिकेरा समेत 4 अफसरों का ट्रांसफर

यूपी में योगी सरकार के गठन के बाद पहली बार कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. शासन से जारी हुई तबादला सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं. इनमें तेजतर्रार अधिकारी नवनीत सिकेरा, रवि जोसेफ लोक्कू समेत 4 अधिकारियों के नाम हैं. योगी सरकार पार्ट-2 ने चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा को अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से पीटीसी उन्नाव बनाया गया है.

वहीं, रवि जोसेफ लोक्कू को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ के पद से अपर पुलिस महानिदेशक विजिलेंस बनाया गया है. योगी सरकार ने एन. रविंद को अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान से अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ बनाया है. वहीं धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी आरटीसी चुनाव भेजा गया है. धर्मेंद्र इससे पहले डीआईजी रूल्स एन्ड मैनुवल थे.

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ आने वाले दिनों में कुछ और बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर सकते है. गृह विभाग जिलों के पुलिस कप्तान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में गृह विभाग सीएम को रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसके बाद तबादले किये जा सकते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button