उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

फ्री राशन योजना: 15 करोड़ लोगों को मिलेगी सुविधा, सीएम ने पहली कैबिनेट में किया ऐलान

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पहली कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया है। मंत्री परिषद की बैठक के बाद सीएम ऐलान किया है कि 15 करोड़ गरीब लाभार्थियों को तीन महीने तक फ्री राशन दिया जाएगा। इस योजना की अवधि तीन माह के लिए आगे बढ़ाई गई है. यानी अंत्योदय कार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून माह तक फ्री राशन दिया जाएगा।

मीडिया को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि नवगठित सरकार ने तीन महीने फ्री राशन योजना को बढ़ाने पहला निर्णय लिया है. कोरोना काल में प्रधानमंत्री अन्न योजना शुरू हुई थी. देश की 80 करोड़ जनता को इसका लाभ मिल रहा था. खाद्यान्न के साथ दाल और नमक, चीनी आदि का पैकेट भी दिया जा रहा था. पहले यह योजना मार्च 2022 तक ही थी. अब अगले 3 महीनों तक प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को यह लाभ मिलता रहेगा.

क्या है फ्री राशन योजना

फ्री राशन योजना को कोरोना काल के दौरान शुरु किया गया था। समय समय पर इसकी समय सीमा को बढ़ाया गया। 31 मार्च को यह योजना समाप्त हो रही थी। लेकिन यूपी सरकार ने अंत्योदय योजना के तहत शुरू किए गए इस कार्यक्रम को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस योजना के तहत पांच किलो राशन के साथ साथ एक किलो तेल और आयोडाइज्ड नमक दिया जाएगा।

योगी मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल

यूपी की योगी कैबिनेट में नए चेहरे के तौर पर शामिल किए गए जितिन प्रसाद के मुताबिक, बैठक के दौरान चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा करने को लेकर रोडमैप तैयार होगा। इसके साथ ही बीजेपी की सरकार राज्‍य को एक बार फिर नंबर वन प्रदेश बनाने की दिशा में काम शुरू कर देगी। वहीं, योगी सरकार की एक और मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आश्‍वस्‍त किया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्‍हें न्‍याय दिलाने की दिशा में काम करेगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य पर खास ध्यान

योगी सरकार 2.0 का पूरा फोकस युवाओं, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, महिलाओं, रोजगार सृजन और बुनियादी संरचनाओं के विकास पर होगा। बीजेपी की नजरें अब 2024 में होने वाले आम चुनाव पर हैं, जिसमें यूपी की अहम भूमिका को देखते हुए पार्टी किसी तरह की चूक नहीं चाहेगी। मंत्रिमंडल में जिन लोगों को शामिल किया गया है, उसमें भी जातीय समीकरणों के साथ इन तमाम बातों को ध्‍यान में रखा गया है।

बता दें कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद शनिवार को सीएम योगी की यह पहली कैबिनेट बैठक थी. इस दौरान फ्री राशन योजना की अवधि बढ़ाए जाने का पहला फैसला लिया गया है. इसकी जानकारी सीएम योगी ने प्रेस कांन्फेंस करके दी. मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह व सुरेश खन्ना मौजूद रहे.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button