देशबड़ी खबर

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही होली, बांके बिहारी मंदिर में उड़ा गुलाल

  • देशभर में कोरोना घटा, रंगों के पर्व उत्साह बढ़ा
  • बांके बिहारी मंदिर और महाकाल मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
  • राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समे​त कई हस्तियों ने दी पर्व की शुभकामनाएं

देशभर में होली का त्योहार पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके देश के विभिन्न शहरों, गांवों कस्बों में लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियों का इजहार कर रहे हैं। पिछले दो साल कोरोना के हालातों के बाद यह पहला मौका है जब कोरोना की लहर देश में नहीं, हैं और कोरोना के मामले भी बहुत कम हो चुके हैं। ऐसे में शिथिल हुई पाबंदियों के बीच बेरोकटोक पर्व मनाने का दोगुना उत्साह आमजन में देखा जा रहा है। बरसाने में होली का सुरूर देखा जा रहा है। बृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों और शहरों में होली का उत्साह देखते ही बन रहा है। बांके बिहारी मंदिर में तो शनिवार से ही होली का रंग श्रद्धालुओं पर चढ़ने लगा था। आज सुबह से ही ब़ड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होकर रंग के संग पर्व से एकाकार हो रहे हैं।

रंगों से सराबोर हुई वृंदावन नगरी

वृंदावन नगरी होली के रंग में सराबोर हो गई है। कल गुरुवार को भी ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के आंगन में सुबह और शाम को होली का रंग बरसा। श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के इस रंग को प्रसादी रूप समझकर ग्रहण किया। मंदिर रंग—बिरंगे गुलाल और रंग में ऐसा नहाया कि भक्तजन रंगबिरंगे हो गए। होली के दिन सेवायातों ने स्वर्ण रजत पिचकारियों से भक्तों पर रंग डाला। मंदिर प्रांगण श्रीबांकेबिहारी लाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। नगर के राधावल्लभ सहित अन्य मंदिरों में भी जमकर रंग बरस रहा है। कहीं रंगों की होली तो कहीं फूलों ही होली का आयोजन जारी है।

पारंपरिक होली गीतों से गूंज रहे वृंदावन के गलियारे

वृंदावन के आश्रमों और मठों में भक्तों ने होली महोत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में श्रद्धालु होली के परंपरागत गीत गीत गा रहे हैं। श्रद्धालु अपने आपको होली में सराबोर होने से नहीं रोक सके। भक्तों ने बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में हुई होली का आनंद लिया।

उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं पर चढ़ा होली का रंग

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में होली का उत्साह देखा जा रहा है। यहां एक दिन पहले से ही होली का उत्सव मनना शुरू हो गया। सबसे पहले मंदिर परिसर में परंपरानुसार होली खेली गई। इसके बाद शाम को होली का पूजन हुआ। होलिका को अग्नि को समर्पित किया गया। इस दौरान सनातनी परंपरा के अनुसार लोगों ने होली का पूजन किया गया।

इंदौर-भोपाल, जयपुर सहित विभिन्न शहरों में रंग-गुलाल का उत्साह

मध्यप्रदेश के इंदौर-भोपाल में होली का उत्साह सुबह से ही देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा दी गई शिथिल पा​बंदियों के कारण यह उत्साह और बढ़ गया है। इंदौर होली के साथ ही गेर मनाने की तैयारियां भी की जा रही हैं। यहां रंगपंचमी पर गेर निकालने की परंपरा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पहले ही गेर पूरे उत्साह से मनाने के लिए आह्वान किया हुआ है। मप्र की राजधानी भोपाल राजस्थान की राजधानी जयपुर, छत्तीसगढ़, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब सहित देश के विभिन्न प्रांतों के गांवों कस्बों में होली पर्व का रंग सुबह से ही देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने ​दी होली के पर्व की बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।पीएम मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा— आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button