कारोबार

देश में 15 मार्च तक चीनी उत्पादन 9 फीसदी बढ़कर 283.26 लाख टन : इस्मा

  • चालू चीनी सत्र में चीनी का निर्यात 2.5 गुना बढ़कर 47 लाख टन पर पहुंचा

नई दिल्ली। देश में चीनी विपणन 2021-22 में 15 मार्च, 2022 तक चीनी का उत्पादन 9 फीसदी बढ़कर 283.26 लाख टन हो गया है। पिछले साल 15 मार्च, 2021 तक 259.37 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। इस दौरान चीनी का निर्यात भी 2.5 गुना बढ़कर 47 लाख टन पर पहुंच गया। भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने गुरुवार को यह जानकारी दी है।

इस्मा ने एक बयान में कहा कि 15 मार्च, 2022 तक 283.26 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया है जबकि पिछले साल 15 मार्च, 2021 तक 259.37 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। उद्योग निकाय के मुताबिक ज्यादा गन्ना उत्पादन और बेहतर उपज के कारण इस साल अक्टूबर, 2021 से 15 मार्च, 2022 के बीच चीनी का उत्पादन 9 फीसदी बढ़कर 283.26 लाख टन हो गया।

इस्मा के जारी आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा उत्पादन और वैश्विक बाजार की बेहतर मांग के कारण अक्टूबर, 2021 और फरवरी, 2022 के बीच चीनी का निर्यात 2.5 गुना बढ़कर 47 लाख टन पर पहुंच गया। इस्मा ने कहा कि चालू चीनी विपणन वर्ष में फरवरी, 2022 के अंत तक भारत से 47 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया है जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 17.75 लाख टन चीनी का निर्यात किया गया था।

उद्योग निकाय के मुताबिक चालू चीनी विपणन वर्ष में महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 94.05 लाख टन से बढ़कर 108.95 लाख टन रहा है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में यह 84.25 लाख टन से घटकर 78.33 लाख टन रह गया है जबकि कर्नाटक में चीनी का उत्पादन 41.95 लाख टन से बढ़कर 54.65 लाख टन हो गया। 15 मार्च, 2022 तक 81 चीनी मिलों ने पेराई बंद कर दी है, जबकि देश में 435 चीनी मिलें अभी भी पेराई कर रही हैं। गौरतलब है कि चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button