ताज़ा ख़बरदेश

‘जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए’, कांग्रेस की करारी हार के बाद बोले नवजोत सिंह स‍िद्धू

पंजाब में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के बड़े नेताओं के बयान सामने आने लगे हैं. इस कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि जिन लोगों ने सिद्धू के लिए गड्ढे खोदे वे उनसे 10 गुणा ज्यादा गहरे गड्ढों में दफन हो गए. कहीं से फिर शुरूआत करनी पड़ेगी, चिंता नहीं चिंतन करना पड़ेगा, फैसला जनता की अदालत में हो गया है. उन्‍होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी को बधाई भी दी. उन्‍होंने कहा, ‘लोगों की आवाज भगवान की आवाज होती है. हम अपनी हार को स्वीकार करते हैं. पंजाब के लोगों का फैसला सर आंखों पर. आम आदमी पार्टी को जीत की बधाई.’

कांग्रेस राज्य इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि मेरा लक्ष्य पंजाब का उत्थान है. पंजाब के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे. जो पंजाब को प्यार करता है वो हार जीत नहीं देखता. लोगों की आवाज में परमात्मा की आवाज है. उन्‍होंने कहा कि यह अहसान फरामोशी होगी, अगर उन लोगों का धन्‍यवाद न किया जाए, जिन्‍होंने मुझे छह बार चुनाव ज‍िताया और आज भी अडिग खड़े रहे. उन्‍होंने कहा क‍ि उनका उद्देश्‍य पंजाब की भलाई करना है. उसके ल‍िए द‍िल में सच्‍चाई की भावना होनी चाह‍िए. इसे दुन‍िया की कोई भी ताकत नहीं ह‍िला सकती.

आम आदमी पार्टी को मिली बंपर जीत

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत हासिल हुई, जहां उसने राज्‍य की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की. नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर ईस्ट से मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योति कौर ने हरा दिया. सिद्धू के अलावा चरणजीत सिंह चन्नी समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा.

आप को मिले 42 प्रतिशत वोट

पंजाब में आम आदमी पार्टी के बाद 18 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के हिस्से सिर्फ 3 सीटें आई. बीजेपी पंजाब में दो सीट जीतने में कामयाब रही है. एक सीट पर बहुजन समाज पार्टी और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है. पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी की तरफ एक तरफा मतदान किया. आप को कुल 42 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं. कांग्रेस को 22.98 प्रतिशत और शिरोमणि अकाली दल को 18.38 प्रतिशत वोट मिले हैं. बीजेपी 6.6 और बसपा को 1.77 फीसदी मत मिले हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button