देश

गोवा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? केंद्रीय मंत्री रेड्डी बोले- BJP का संसदीय बोर्ड करेगा तय

गोवा में सत्ता बरकरार रखने में सफल रहने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को एक ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार का फैसला बीजेपी संसदीय समिति की बैठक के बाद ही होगा. रेड्डी ने आगे कहा, हमारी राष्ट्रीय बीजेपी संसदीय समिति आज रात बैठक करेगी. कल संसदीय बोर्ड के पर्यवेक्षक गोवा का दौरा करेंगे, वे विधायक दल की बैठक करेंगे जहां वे गोवा के लिए सीएम उम्मीदवार पर फैसला करेंगे. उसके बाद हम राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा करेंगे.

केंद्रीय मंत्री के अनुसार, बीजेपी संसदीय बोर्ड के पर्यवेक्षक उन सभी राज्यों का दौरा करेंगे जहां उसने जीत हासिल की उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर. उत्तर प्रदेश की जीत और अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों का भी संसदीय समिति द्वारा विश्लेषण किया जाएगा. हमने उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में अच्छी संख्या में बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखी, यह चुनौतीपूर्ण था और बीजेपी ने चुनौती स्वीकार की. प्रमोद सावंत ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फोन आए और गोवा में बीजेपी की जीत पर बधाई दी. यह बहुत अच्छा है. हमें गोवा में बहुमत मिला है.

देवेंद्र फडणवीस ने सम्मेलन में की बड़ी टिप्पणी

कल आए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम में गोवा में बीजेपी 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 20 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. उसे 11 सीटें हासिल हुई हैं .निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटें मिलीं, जबकि दो-दो सीटें आम आदमी पार्टी (आप) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक (एमजीपी) के खाते में गईं. रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) को एक-एक सीट मिली. गोवा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम को कहा कि वह महाराष्ट्रवादी गोमांतक (एमजीपी) और तीन निर्दलीय विधायकों- एंटोनियो वास, चंद्रकांत शेट्टी और एलेक्स रेजिनाल्ड के समर्थन से तटीय राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे.

फडणवीस ने आगे कहा, सरकार बनाने का दावा पेश करने पर फैसला शुक्रवार को पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद लिया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद तनवड़े, केन्द्रीय मंत्री श्रीपद नाइक और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की.

बता दें गोवा में बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आप सहित पार्टियों के साथ बहुकोणीय मुकाबले के कारण त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई थी.कांग्रेस के करीब 15 विधायक 2017 के चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे. इनमें से 12 जीत गए. इसके बाद पर्रिकर की लीडरशिप में ही 2012 और 2017 में भी बीजेपी ने सरकार बनाई. यह पहला मौका था, जब दिवंगत बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर के बिना बीजेपी मैदान में थी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button