देशबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले पीएम मोदी, जहां डबल इंजन सरकार रही, वहां हुई जनता के हितों की डबल रक्षा

बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है. यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की सरकार बनना लगभग तय है. ऐसे में दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत के लिए मतदाताओं को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, आज उत्‍साह और उत्‍सव का दिन है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि 10 मार्च से ही होली शुरू हो जाएगी. पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई दी.

उन्‍होंने कहा पार्टी के हर कार्यकर्ता ने बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में एनडीए के लिए जीत का चौका लगाया है. उन्‍होंने कहा कि यूपी ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन यूपी में पहली बार हो रहा जब कोई मुख्‍यमंत्री दूसरी बार सत्‍ता में आया है. पांच राज्यों के नतीजों पर पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के लोकतंत्र के लिए है. पीएम मोदी ने बीजेपी की जीत के लिए महिलाओं और युवाओं को क्रेडिट दिया. उन्होंने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर्स ने बीजेपी की जीत पक्की की.

पीएम मोदी ने कहा, 37 साल बाद पहली बार यूपी में दोबारा सरकार रिपीट हुई है. गोवा में जीत की हैट्रिक लगी है.  उत्तराखंड में पहली बार सरकार दोहराई गई है. भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि 2022 ने 2024 के नतीजों को तय कर दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि देश ने अभी कुछ दिन पहले तक कोरोना महामारी झेली है. अभी दुनिया इस कठिन दौर से बाहर भी नहीं निकल पाई थी कि यूक्रेन और रूस की जंग ने दुनियाभर के देशों को चिंता में डाल दिया है. उन्‍होंने कहा जहां जहां डबल इंजन की सरकार रही वहां विकास की गति भी तेज हुई है. इस समय जो युद्ध चल रहा है इसका असर दुनियाभर के देशों में पड़ना तय है. पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है. जंग लड़ने वाले दोनों देशों से हमारा नाता है. आत्‍मनिर्भर मार्ग पर भारत आगे की ओर बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर भी हमला बोला

पीएम मोदी ने परिवारवाद की राजनीति पर भी हमला बोला. कहा कि मैं किसी परिवार के खिलाफ नहीं. लेकिन मैं लोकतंत्र के खिलाफ हूं. परिवारवाद ने कई राज्यों को नुकसान पहुंचाया है. मेरे शब्द लिखकर रखिए. मेरा यकीन है कि देश में एक दिन जनता परिवारवाद की राजनीति का अंत करेगी. एक दिन परिवारवाद का सूर्यास्त होगा.

गरीब के घर तक उसका हक पहुंचाए बिना चैन से बैठने वाला नहीं

पीएम मोदी ने कहा, मैं गरीब के घर तक उसका हक पहुंचाए बिना चैन से बैठने वाला नहीं. गरीबों तक योजनाए पहुंची हैं. जहां-जहां माताओं-बहनों ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोट किया है, वहां BJP बंपर जीती है. हमने चार-चार चुनावों में करके दिखाया. भारत की बहन और बेटियां BJP पर भरोसा कर रही हैं. चुनावों ने ये बात साफ कर दी है.

भारत के चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला: जेपी नड्डा

पीएम मोदी से पहले बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आज जो नतीजे आए हैं वो बताता है कि भारत के चार राज्यों की जनता का आशीर्वाद हमें मिला है. पीएम मोदी की ओर से चलाई जा रही जन कल्‍याणकारी योजनाओं को जनता ने अपना वोट देकर उस पर अपनी मुहर लगा दी है. लोगों ने लगातार बीजेपी को वोट दिया है. 2014 में लोग बीजेपी को आशीर्वाद दे रहे हैं. पहली बार है जब यूपी में कोई सीएम फिर से सत्ता में आया है. हमने गोवा में हैट्रिक लगाई है. जेपी नड्डा ने कहा, नतीजों को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि चुनाव केवल गणित या अर्थमैटिक नहीं है. यह कैमिस्ट्री है. आज देश का युवा, दलित, शोषित, वंचित, महिलाएं किसी से कैमिस्ट्री जोड़ते हैं तो वे मोदी से जोड़ते हैं. मोदी सरकार ने पिछड़ों को सशक्त करने का काम किया है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button