ताज़ा ख़बरविदेश

रूस में मैकडॉनल्ड्स अपने सभी रेस्टोरेंट करेगा बंद, बाजारों में सभी परिचालन को रोकने का भी लिया फैसला

यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच रूस के खिलाफ आर्थिक शिकंजा कसता जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ऐलान किया कि उनका देश रूस से अब गैस के साथ ही तेल समेत सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा रहा है. वहीं अमेरिका के इस घोषणा के बाद AFP न्यूज एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यूएस की फास्ट-फूड कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने फैसला लिया है कि रूस में वह अपने सभी रेस्टोरेंट बंद करेगा. फास्ट-फूड की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने मंगलवार को कहा कि वह रूस में अपने 850 रेस्तरां बंद कर रही है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि हम यूक्रेन में अनावश्यक मानवीय पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं. मैकडॉनल्ड्स ने रूस में अपने सभी रेस्तरां को अस्थायी रूप से बंद करने और बाजार में सभी परिचालन को रोकने का फैसला किया है.

अमेरिका ने रूस पर लगाए कई प्रतिबंंध

आपको बता दें कि अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन पर हमले के विरोध में पहले ही रूस पर कई प्रतिबंध लगाए हैं. वहीं मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि उनका देश रूस से आयात होने वाले गैस, तेल और ऊर्जा पर बैन लगा रहा है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में रूसी तेल, गैस और कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने से देश में इसकी कीमत चुकानी होगी. व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में भी इसकी कीमत चुकानी होगी. मैं शुरू से ही अमेरिकी लोगों के साथ रहा हूं और जब मैंने पहली बार इस पर बात की, तो मैंने कहा कि स्वतंत्रता की रक्षा करना महंगा पड़ सकता है. इसकी कीमत हमें अमेरिका में भी चुकानी है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन को एक अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता प्रदान की है.

जो बाइडेन ने अमेरिकी तेल और गैस कंपनियों को किया संबोधित

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी तेल और गैस कंपनियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध और इसके प्रभाव का बहाना बनाकर अत्यधिक मूल्य वृद्धि का वक्त नहीं है. ये नीतियां अमेरिकी उपभोक्ताओं का शोषण करती हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसा होना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. बाइडेन ने कहा, ‘रूस की आक्रामकता की कीमत हम सब चुका रहे हैं. ये लाभ कमाने का समय नहीं है. मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम ऐसा करना बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.’ बाइडेन ने उन कंपनियों की सराहना भी की, जिन्होंने रूस पर अलग अलग तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से ही रूस समेत नाटो देशों ने रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button