उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

यूपी में 7 मार्च को सातवें चरण के मतदान, आज शाम से 48 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक; इन 54 सीटों पर वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छह चरणों में 349 विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं. अब अंतिम और फाइनल चरण की बारी है. सातवें फेज में पूर्वांचल के आजमगढ़ से वाराणसी तक के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है, जहां पर 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. ऐसे में 5 मार्च यानी शनिवार शाम 4 बजे के बाद से तीन विधान सभा सीटों (चकिया, राबर्ट्सगंज, दुद्धी) और बाकी 51 विधानसभा सीटों में शाम 6 बजे के बाद से प्रचार-प्रसार पर रोक लग जाएगी. यह रोक 7 मार्च को मतदान खत्म होने तक 48 घंटे तक प्रभावी रहेगी. पोलिंग बूथों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए गए निर्देश.

सातवें चरण में प्रदेश के नौ जिलों की 54 विधान सभा सीटों में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी. तीन विधानसभा सीटों (चकिया, राबर्ट्सगंज, दुद्धी) के लिए 4 बजे तक और बाकी कि 51 विधान सभाओं में शाम 6 बजे तक मतदान करने का समय तय है. यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने दी है.

इन 9 जिलों की विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र

इन 54 विधानसभा सीटों पर मतदान

सातवें चरण में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर,रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर.

छठे चरण में हुई 55.7 फीसदी वोटिंग

आपको बता दें, तीन मार्च को छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोट डाले गए. इस चरण में 55.70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जहां वोटिंग हुई उनमें बलरामपुर, अंबेडकर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिले में शामिल थे.

पांचवें चरण में 57.32 फीसदी मतदान

वहीं, पांचवें चरण के 12 जिलों में 61 सीटों पर उतरे 692 उम्मीदवारों की किस्मत अब ईवीएम में कैद हो गई है. पांचवें चरण में 57.32 फीसदी मतदान हुआ, जो चार चरणों से कम ही रहा. इस फेज में अयोध्या, प्रयागराज, चित्रकूट जैसे धार्मिक नगरी में मतदान हुए तो अमेठी, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बहराइच और कौशांबी की सीटों पर मतदान रहे.

चौथे चरण में 60.70 फीसदी वोटिंग

वहीं, चुनाव आयोग के मुताबिक, चौथे चरण में 60.70 फीसदी मतदान हुआ है. निर्वाचन आयोग के ऐप से प्राप्त जानकरी के मुताबिक, पीलीभीत में 67.16 फीसदी, लखीमपुर खीरी में 65.54 प्रतिशत, सीतापुर में 62.66 फीसदी, हरदोई में 58.99 प्रतिशत, उन्नाव में 57.73 फीसदी, लखनऊ में 56.96 प्रतिशत, रायबरेली में 61.90 फीसदी, बांदा में 57.74 प्रतिशत और फतेहपुर में 60.07 फीसदी वोट पड़े.

दूसरे चरण में 64 तो पहले चरण में 62 फीसदी हुई वोटिंग

दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर 64.42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चरण में 586 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. वहीं, पहले चरण के मतदान के दौरान 62 फीसदी मतदान हुआ था.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button