ताज़ा ख़बरदेश

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद RSS पदाधिकारियों की अहम बैठक, हिजाब विवाद समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2022) के परिणाम की घोषणा के अगले ही दिन आरएसएस (RSS) पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी. 11, 12 और 13 मार्च को कर्णावती (अहमदाबाद) में संघ के प्रतिनिधि सभा की सालाना बैठक होगी. संघ के अधिकारी संघ की शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारियों, 2025 में शताब्दी वर्ष मनाने तक संघ की शाखा दोगुनी करने जैसे तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा, चिंतन मनन करेंगे.

संघ की कर्णावती बैठक में शिक्षण संस्थानों में ड्रेस कोड से उपजे विवाद और पीएफआई द्वारा संघ के कार्यकर्ताओं पर हमला जिसे तात्कालिक ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है. कोरोना के कारण 2 वर्ष बाद इस साल अप्रैल से संघ शिक्षा वर्ग सामान्य ढंग से सुचारू चलाने पर फैसला होगा.

संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तमाम कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पर भी मंथन

आरएसएस के संघ शिक्षा वर्ग-तृतीय वर्ष पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते आयोजित नहीं हो पा रहा था उसे भी अब पूरा किये जाने पर फैसला होगा. बैठक में संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे तमाम कार्यक्रम जैसे कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण रक्षा जागरण, धर्म जागरण कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पर मंथन किया जाएगा.

1 लाख तक संघ की शाखाओं के विस्तार की योजना

आरएसएस के शताब्दी वर्ष 2025 से पहले 1 लाख तक संघ की शाखाओं के विस्तार की योजना है. फिलहाल इनकी संख्या 55 हजार के करीब है. जानकारी के मुताबिक संघ की शाखाओं के भगौलिक विस्तार पर संघ विस्तृत योजना बनाएगा.

सामान्य तौर पर संघ की प्रतिनिधि सभा में लगभग 1490 सदस्य हिस्सा लेते हैं. संघ और उसके विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के महत्वपूर्ण लोगों को इस बैठक में शामिल होना अपेक्षित होता है. प्रतिनिधि सभा में संघ  आगामी 1 वर्ष के लिए संघ योजना बनाकर लक्ष्य तय करता है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button