उत्तर प्रदेशपीलीभीतबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

पीलीभीत में सपा पर फिर बरसे CM योगी, कहा- ‘2012 में सरकार बनते ही वापस लिए थे आंतकियों के मुकदमे’

पीलीभीत: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में कुछ घंटे ही शेष रह गए है। लेकिन राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार में जोरो से लगे हुए है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ पूरनपुर व पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए वहां के चारों प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।  उन्होंने कहा 2012 में जब सपा की सरकार बनी थी। उस समय समाजवादी पार्टी ने पहला काम दर्जन भर के आंतकवादियों के मुकदमें को वापस लेने का किया था।

सपा सरकार में हिस्ट्रीशीटर करते थे थानों का संचालन

2017 के पहले जो सरकार थी अहमदाबाद बम धमाके का जिक्र करते हुए भी सपा पर जमकर हमला बोले। उन्होंने कहा कि कल अहमदाबाद की एक न्यायलय में ब्लास्ट में 38 आंतकवादियों की सजा दी गई। उसमें से कुछ यूपी के भी आंतकी थे। और उनमें से एक आतंकवादी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार के लिए वोट मांगते देखा है। समाजवादी पार्टी का प्रचार कर रहा है। सपा नई हवा है, वही सपा है। यह फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ। 2012 में सपा की सरकार बनी थी उस समय समाजवादी पार्टी ने पहला काम दर्जन भर के आंतकवादियों के मुकदमें को वापस लेने का किया था। आंतकवादियों की पैरवी समाजवादी पार्टी करती थी। कल के फैसले से साबिद हो चुका है सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ। थानों का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और क़ानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। 2017 से पहले चारों तरफ़ अराजतकता का माहौल था। कोरोना के समय लोगों को किया गुमराह मोदी बीजेपी वैक्सीन है। उनको मुंह तोड़ जवाब दीजिए। सपा सरकार में मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया, राम भक्तों पर चलाई गोली। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल पर बंद हुई दिव्यांगजनों और विधवा की पेंशन को बंद होने पर भी बोला।

बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला किया था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर आतंकियों के मुकदमे वापस लिए गए जबकि भाजपा सरकार आने पर किसानों की कर्जमाफी हुई। कोरोना कालखंड में भी विपक्ष के नेता नजर नहीं आएं। इसके साथ ही उन्होंने शिवपाल यादव को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि बेचारा प्रदेश स्तर का नेता मुंह लटकाए हत्थे पर बैठा है। इसी के साथ करहल में एसपी सिंह बघेल पर हुए हमले को लेकर कहा कि आप लोग परेशान न हो बुलडोजर को मरम्मत पर भेज दिया है। 10 मार्च के बाद फिर से गर्मी शांत की जाएगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button