उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

साइकिल उड़कर सैफई गई, हाथी का पता नहीं, कांग्रेस में फोटो खिंचाने वाले लोग नहीं: केशव प्रसाद

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बबेरू विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से आप सभी ने धरती को भी कमल के फूल की तरह खिलाने में लगे हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकार में प्रत्येक घर में जो पानी के लिए त्राहिमाम होता था उसकी गूंज देश ही नहीं दुनिया में सुनाई देती थी। अब हर घर तक नल से जल पहुंचाने की प्रक्रिया आपके द्वार पहुंच रही है। अन्नदाता की उपज बढ़ाने को लेकर भी प्रयास जारी है। छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए भी लगातार प्रयास जारी है।

डिप्टी सीएम ने सवाल किया कि क्या पहले कभी आपके खाते में कोई पैसा आता था। लेकिन आज किसानों के खाते में सम्मान निधि का पैसा आ रहा है। कोरोना का महासंकट आया तो तमाम कठिनाईयों के बीच भी गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन आपके बीच पहुंचाया गया। अभी राशन के साथ दाल, तेल, चना, नमक भी भेजने का काम किया जा रहा है। सपा-बसपा के लोग यह राशन आपको नहीं देते। पूर्ववर्ती सरकारों में कुछ भी नहीं हुआ। उनके द्वारा लोगों को खून के आंसू रुलाने का काम किया गया। यह लोग गरीबों की परेशानियों को नहीं समझ सकते।

‘युवाओं को रोजगार दिलाना प्राथमिकता’

डिप्टी सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता है। इसी बुंदेलखंड में ऐसी मिसाइलों का निर्माण होगा जो पाकिस्तान के बंकरों को तहस नहस कर देंगी। आपने 2014 से लेकर 2021 तक कमल खिलाया है इसलिए आपके जीवन में खुशहाली आई है। आप गलती मत करिएगा वरना खुशहाली जाते देर नहीं लगती है। 23 फरवरी को मतदान से पहले आप सभी भी खुद को प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार करें।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज के समय में भी प्रदेश में भाजपा की लहर है। पहले चरण में जनता ने इतना अधिक वोट दिया है कि साइकिल उड़कर के सैफई पहुंच गई है। हाथी का कहीं पता नहीं चला। हाथ का पंजा वाली कांग्रेस के पास फोटो खिंचाने वाले तक नहीं है। वोट कटवा का तो मैं नाम लेना भी जरूरी नहीं समझता।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button