उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

यूपी में घटी कोरोना की रफ्तार, रविवार सुबह मिले 138 मरीज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह कोरोना के 138 नए मरीज पाए गए हैं. बीते शनिवार को 24 घंटे में 1 लाख 85 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए थे. जिसमें 1776 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई. साथ ही 3,101 मरीज डिस्चार्ज किए गए. किशोरों को 3 जनवरी से टीका लगना शुरू हुआ था. इन्हें कोवैक्सीन लगाई जा रही है. जिसकी 28 दिन के अंतराल में दूसरी डोज भी लग जाती है. ऐसे में जल्द ही सभी किशोरों का संपूर्ण वैक्सीनेशन हो सकेगा.

यूपी में देश का सर्वाधिक 10 करोड़ 17 लाख से अधिक टेस्ट किए गए. यहां एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर 55 लोगों की जांच की जा रही है. यह डब्ल्यूएचओ के मानक से अधिक है. इस दौरान केजीएमयू, एसजीपीजीआई, बीएचयू, सीडीआरआई की लैब के अलावा गोरखपुर, झांसी और मेरठ में जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट शुरू करने के निर्देश दिए गए. दूसरी लहर में सिर्फ 2 डेल्टा प्लस के केस रहे. वहीं, 90 फीसदी से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट ही पाया गया. अब तीसरी लहर में 90 फीसदी ओमीक्रोन वैरिएंट पाए जा रहे हैं. 17 जनवरी को दैनिक संक्रमण दर 7.11 फीसदी, 19 जनवरी को सबसे अधिक 7.78 फीसदी थी, जो अब घटकर 1.29 फीसदी पर आ गई.

राज्य में जनवरी शुरुआत में तीसरी लहर पीक पर थी. इस दौरान एक लाख 16 हजार 616 एक्टिव केस थे. वहीं, अब 15,276 हजार रह गए हैं. सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की व्यवस्था कर ली है. अस्पतालों में 551 ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं. इनके संचालन के लिए आईटीआई पास कर्मी तैनात किए जा रहे हैं. वहीं, 56 हजार से अधिक आईसोलेशन बेड, 18 हजार आईसीयू बेड, 6700 पीकू-नीकू बेड तैयार हो गए हैं. 30 हजार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर अस्पतालों को दिए गए. यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान तेजी से चल रहा है. शनिवार को डबल डोज का आंकड़ा 11 करोड़ पार कर गया. वहीं, बूस्टर डोज (तीसरी) भी लगाई जा रही है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button