उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊ

कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने राजा भैया पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मेरी हत्या की रच रहे हैं रघुराज प्रताप सिंह

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. कुंडा से सपा प्रत्याशी गुलशन यादव ने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गुलशन यादव ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है. इस पर राजा भैया ने कहा कि ये कोई बात नहीं है. चुनाव करीब आने पर विपक्षी ऐसे आरोप लगाते हैं. वहीं राजा भैया और गुलशन यादव ने अलग-अलग गेट से जाकर नामाकंन दाखिल किया. सामजवादी पार्टी के नेता और कुंडा से प्रत्याशी गुलशन यादव ने ट्वीट कर कहा कि मैं गुलशन यादव 246 विधानसभा कुंडा से सपा प्रत्याशी हूं. मेरी पत्नी सीमा यादव वर्तमान में चेयरवुमेन हैं. चुनाव में हार के डर से कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह और एमएलसी अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह मेरी हत्या की साजिश रच रहे हैं. कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना हो सकती है. इस ट्वीट में प्रतापगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी टैग किया है.

पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र के रैयापुर गांव में चुनाव प्रचार के दौरान नुक्कड़ सभा में अभद्र टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी से कुंडा के घोषित प्रत्याशी गुलशन यादव के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज की गई थी. गुलशन यादव ने नुक्कड सभा में अभद्र टिप्पण की थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुलशन यादव की टिप्पणी से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया था. मंगलवार को हलका दरोगा गणेश दत्त पटेल की तहरीर पर गुलशन यादव को नामजद करते हुए कई अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

राजा भैया के समर्थकों में आक्रोश

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि नुक्कड़ सभा के दौरान अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के खिलाफ नामजद और अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. गुलशन यादव की टिप्पणी को लेकर राजा भैया समर्थकों में आक्रोश देखा जा रहा था. अब गुलशन यादव ने डीजिपी और पुलिस अधीक्षक को ट्वीट कर कहा है कि रघुराज प्रताप सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button