आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश जयंत की संयुक्त प्रेस वार्ता: BJP के दावों को बताया खोखला

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से आगरा में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के दावों को खोखला बताया है। लाठी, बुल्डोजर चलाने से आगरा का विकास नहीं हो सकता। अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि ये बहुरंगी गठबंधन है, लाल सपा का है, रालोद के साथ इस बार सफेद भी है। वहीं आंबेडकरवादी नीला रंग भी है। इस बार एकरंगी लोगों को हराएंगे।

जयंत ने जहां आलू किसानों के हितों की बात सामने रखी। वहीं अखिलेश यादव ने आगरा शहर को प्रेम और सौहद्र्र का शहर बताया। जयंत चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा आगरा के लिए कार्य किए। यहां के किसानों के लिए काम किए। आगरा में आलू किसान को कुछ नहीं मिला। जयंत ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार के दावे और वादे खोखले हैं। पत्रकार से बात करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी बोले कि भाजपा सरकार के दावे खोखले हैं। आंबेडकर ने नागरिकों को जो अधिकार दिए उन मूल्यों को बचाने के लिए यही गठबंधन उप्र के मतदाताओं के लिए एक विकल्प है। लाठी, बुल्डोजर चलाने से आगरा का विकास नहीं हो सकता।

अखिलेश यादव ने कहा कि नौकरी-रोजगार के लिए गए नौजवानों को सरकार ने अपमानित किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का चुनाव एक-एक यूथ अपने बूथ से भाजपा को ऐतिहासिक हार दिलाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि क्या मुख्यमंत्री कंप्रेशर हैं जो गर्मी निकाल देंगे। इस बार गोरखपुर की जनता उत्तराखंड भेज देगी। कोरोना काल की बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि न दवाएं दे सके और न इलाज। मुरैना का एक युवक लॉकडाउन में अपने घर नहीं पहुंच सका, रास्ते में दम तोड़ दिया। सूटकेस पर एक मां अपने बच्चे को ले जा रही थी और यहां के अधिकारी कह रहे थे कि बचपन में हम भी सूटकेस पर बैठकर गए थे। सरकार जागरूक नहीं थी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने कारोबार पर सहयोग नहीं किया। एक जिला-एक उत्पाद ठप हो गया। डबल इंजन की सरकार ने कारोबार ठप कर दिया। जितने भी बड़े काम है समाजवादी सरकार में शुरू हुए थे। पीने के पानी के गंगाजल प्रोजेक्ट को समाजवादी सरकार ने दिया। मेट्रो समाजवादी सरकार की देन है। सरकार सपा शासनकाल के कार्यों को अभी भी पूरा नहीं कर पा रही है। तकलीफ म्यूजियम से भी थी। सरकार ने अभी तक म्यूजियम पूरा नहीं किया। वहां पहुंचकर चौकीदार से पूछा था कि एसी क्यों नहीं लगे, बताया कि इनकी वारंटी भी खत्म हो गई। छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगेगी और जीजाबाई की प्रतिमा भी लगेगी। आगरा गंगाजमनी तहजीब का शहर है। ताजगंज को हजरतगंज से समाजवादी पार्टी की सरकार ने जोड़ा।

सपा प्रमुख ने औवेसी पर हुए हमले का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। अपराधी प्रदेश छोड़ने की बात करते थे लेकिन ये घटना निंदनीय है। सपा ने विकास के लिए कई कार्य किए, मथुरा-वृंदावन में लाखों सैलानी आते थे। पर्यटकों के लिए साइकिल हाईवे बनाया था, लाइन सफारी बनाई गई। चंबल के इलाके में बर्ड फेस्टिवल कराया गया। बाबा मुख्यमंत्री को नफरत से लगाव है, इन्हें किसी ने लगाव नहीं है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button