उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

भाजपा फिर प्रजंड बहुमत से बनायेगी सरकार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के छठे दिन सभी बड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किये। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों से बातचीत की। लखनऊ 175 कैण्ट से भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक ने कहा कि जिस तरह मध्य क्षेत्र की जनता ने मुझे आर्शीवाद देकर प्रदेश की सेवा करने का मौका दिया था। ठीक उसी तरह से कैण्ट की जनता भी मुझे पूरा मौका देगी। एक बार फिर भाजपा की प्रजंड बहुमत से सरकार बनेगी। लखनऊ 173 पूर्वी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष टंडन ने कहा कि हम पहले भी अच्छे वोटों से जीते थे। 2022 में भी हम पूर्ण बहुमत से जीतकर सरकार बनायेंगे।

विधानसभा 170 सरोजनी नगर से समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा ने कहा कि किस सीट से किसको लड़ाना है यह पार्टी नेतृत्व तय करता है। पार्टी ने मुझे सरोजनीनगर से चुनाव लडऩे का आदेश दिया है। इस सीट पर भी हम पूरे बहुमत से जीतेंगे और सरकार बनायेंगे। उन्होंने कहा कि मैने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। पार्टी का निर्णय है, पार्टी जहां से चाहेगी, जिसके खिलाफ कहेगी, चुनाव लड़ेंगे।

171 पश्चिम विधानसभा से समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार अरमान खान का कहना है कि 2022 में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति से कम मतलब है, हम सच्चे समाजवादी थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान समय में नफरत की राजनीति की जा रही है। सरकार बनने के बाद उस पर विराम लगाया जायेगा। कमरतोड़ मंहगाई से आम जनता से लेकर सभी लोग परेशान है। मंहगाई पर नियंत्रण किया जायेगा। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध करायेंगे। समाजवादी पेंशन के साथ पुरानी पेंशन भी बहाल की जायेगी। अरमान ने कहा कि वर्ष 2012 में भी पार्टी ने 9 में से 7 सीटें जीती थी। इस बार हम 9 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।

लखनऊ 173 पूर्वी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अनुराग कुमार भदौरिया ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है। क्योंकि जिस तरह से भाजपा सरकार में आम जनता प्रताडि़त हुई है, निश्चय ही परिवर्तन होगा। प्रदेश की जनता अपने वोट से इस प्रताडऩा का बदला लेगी और यूपी से भाजपा का सफाया करेगी। अनुराग भदौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी चीज का दावा करती है तो वह सिर्फ जुमला बन कर रह जाता है । जो कहती है उसका उल्टा ही होता है। उन्होंने दो करोड़ लोगों को रोजगार देने को कहा था पर क्या पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि जनता भूली नहीं है कि किस तरह से कोविड में लोग बिना आक्सीजन के मौत का शिकार हो गये और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विधान सभा में खड़े होकर डंके की चोट पर कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की आक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है।

बीकेटी 169 विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गोमती यादव ने कहा कि पार्टी ने एक बाद फिर उन पर विश्वास जताया है। उनकी विश्वसनीयता पर हम खरे उतरेंगे। हर वर्ग और धर्म के लोग हमारे साथ हैं। इस सरकार से लोग ऊब चुके हैं। सरकार ने दावे किये कि 2 करोड़ बेरोजगारों को नौकरियां देंगे। उलटे नब्बे लाख लोगों की नौकरियां छीन ली। इनकी सरकार में आम जनता हो या किसान सभी लाचार है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बनी हमारी सरकार के मेनी फेस्टो में न तो मेट्रो थी, न आगरा एक्सप्रेस वे था और इकाना स्टेडियम, लेकिन सब बनवाया गया। उन्होंने कहा कि जब मेनी फेस्टों में जो चीजे नहीं थी उनको पूरा किया गया तो जब जो चीजे मेनीफेस्टों में होंगी उनको तो जरूर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कोई तीन ऐसे काम बता दे जो कंक्रीट स्तर पर कराये हो। उन्होंने कहा कि 2022 के साथ 2024 की भी स्थिति तय हो जायेगी।

लखनऊ 171 पश्चिम विधान सभा से बसपा के उम्मीदवार कायम रजा खान ने कहा कि आजादी के बाद बनी इस सीट पर समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या है। लोगों को 300 रुपये देकर पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। सडक़ों और रास्तों की स्थिति इतनी खराब है कि लगता नहीं है कि हम लोग राजधानी में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक काफी जगहों पर सीवर नहीं पड़ा है। जल निकासी बहुत बड़ी समस्या है। जब राजधानी में यह हालात है तो प्रदेश के अन्य जिलों में क्या होंगे।

कलेक्ट्रेट के पिछले गेट से दाखिल हो गये दो उम्मीदवार

मीडिया और पार्टी के कार्यकर्ता देखते ही रह गये और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार कलेक्ट्रेट के पिछले गेट से नामांकन करने के दाखिल हो गये। यह पता तो तब चला जब दोनों उम्मीदवारों के सहयोगी और कार्यकर्ताओं ने बताया। सपा के अभिषेक मिश्रा और अरमान खान कब कलेक्टे्रट में दाखिल हुए किसी को पता ही नहीं चला। नामांकन करने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रत्याशियों के प्रवेश के लिए कलेक्टे्रट के गेट नम्बर एक से ही रास्ता बनाया गया था। जहां से सिर्फ प्रत्याशी और उनके दो प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जा रहा था। मीडिया के प्रवेश तक पर पाबंदी लगी हुई थी।

सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर लगाये नारे

नामांकन के दौरान विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन कर रहे थे। सभी उम्मीदवार नामांकन करने के बाद मीडिया से बातचीत करके जा रहे थे, लेकिन जैसे ही भाजपा के उम्मीदवार आशुतोष टंडन और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक मिश्रा नामांकन करके गेट पर पहुंचे। वैसे ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने शुरू कर दिये। कार्यकर्ता इतने जोश में आ गये  कि खुद अभिषेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को दूरी बनाये रखने के लिए कहना पड़ा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button