देशबड़ी खबर

RRB-NTPC रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सासाराम-आरा पैसेंजर में लगाई आग, सीतामढ़ी में पुलिस ने की ओपन फायरिंग

बिहार में RRB-NTPC रिजल्ट और ग्रुप डी में CBT-2 की परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगा दी. छात्रों ने ट्रैक बाधित होने की वजह से आरा स्टेशन के पश्चिमी गुमटी के पास खड़ी सासाराम-आरा पैसेंजर के इंजन में आग लगा दी. जिसके बाद इंजन के लोको पायलट ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. लोको पायलट रवि कुमार की तत्परता से आग से किसी दूसरी बोगी को नुकसान नहीं हुआ. लेकिन आग ने इंजन के अंदर के पूरे हिस्से को जलाकर खाक कर दिया.

दरअसल एनटीपीसी की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव और रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए नाराज छात्रों ने मंगलवार को भी आरा पर प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया. प्रदर्शन की वजह से ट्रैक बाधित हो गया. इसके बाद सासाराम-आरा पैसेंजर को आउटर के पास रोक दिया गया था. लेकिन प्रदर्शनकारी यहां भी पहुंच गए और पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगी दी. इसके बाद आग धू-धू कर जलने लगी और पूरे इंजन को अपनी चपेट में ले लिया. इंजन पर सवार लोको पायलट ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई. साथ ही किसी तरह आग पर काबू पाकर इंजन से बोगी तक आग नहीं पहुंचने दिया और पूरी ट्रेन को जलने से बचाया. वहीं सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है. समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में पुलिस ओपन फायरिंग करती दिख रही है और दूसरी ओर कई छात्र पत्थर फेंकते दिख रहे हैं.

नवादा में मेंटेनेंस गाड़ी में भी लगा दी आग

इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने बिहार के नवादा में रेलवे की मेंटेनेंस गाड़ी में भी आग लगा दी थी. यहां मंगलवार को सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट नवादा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए और रेल ट्रैक को जाम कर दिया. यहां पहुंचे कैंडिडेट ने रेलवे बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पटरियों को उखाड़ दिया.

इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मेंटेनेंस गाड़ी में भी आग लगा दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. रेलवे ट्रेक जाम होने की खबर मिलने के बाद वहां पहुंचे स्थानीय प्रशासन और आरपीएफ के अधिकारी और जवान से भी प्रदर्शनकारी छात्र भिड़ गए. इसके बाद अधिकारियों ने आक्रोशित छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया. नवादा में छात्रों के उग्र प्रदर्शन से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button