ताज़ा ख़बरदेश

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में दूसरे चरण में होंगे चुनाव, 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

इस साल पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं. आज यानी शनिवार को चुनाव आयोग ने इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मतदान सात चरणों में पूरा होगा.

जिन पांच राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, उनमें उत्तराखंड भी शामिल है. चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि प्रदेश की सभी सीटों पर एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे. दूसरे चरण में उत्तराखंड में चुनाव होगा. नामांकन 25 जनवरी से शुरू होंगे. नामांकन की आखिरी तारीख 28 जनवरी होगी. स्क्रूटनी 29 जनवरी को होगी. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी होगी. 14 फरवरी को प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी.

उत्तराखंड में 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता हैं

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 81 लाख 43 हजार 922 मतदाता हैं, जिसमें 42 लाख 24 हजार 288 पुरुष, 39 लाख 19 हजार 334 महिला मतदाता हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 75,92,845 वोटर्स थे.

11 हजार से अधिक मतदान स्थल बनाए गए हैं

मतदान के लिए पूरे प्रदेश में 11 हजार 647 मतदाता स्थल बनाए गए हैं, जिनमें मतदान के लिए 635 मतदेय स्थलों को बढ़ाया गया है. देहरादून जिले में सबसे ज्यादा मतदाता हैं, जिनकी संख्या 14 लाख 81 हजार 874 है, जबकि चम्पावत सबसे मतदाताओं वाला जिला है, जिसमें कुल संख्या 203151 लाख हैं.

साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने दर्ज की थी प्रचंड जीत

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 56 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं जबकि अन्य सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया था. उत्तराखंड में चुनाव का जिम्मा दिनेश मोहनिया को दिया गया है. प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 36 है.

राज्य में इन तिथियों पर हो चुके हैं चुनाव

  • 2017 में 15 फरवरी
  • 2012 में 30 जनवरी
  • 2007 में 21 फरवरी
  • 2002 में 14 फरवरी

विधानसभा में खर्च की सीमा बढ़ाई गई

चुनाव आयोग ने बड़े राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा को 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपये कर दी है. वहीं, छोटे राज्यों में चुनावी खर्च की सीमा को 20 लाख से 28 लाख रुपये कर दी है.

आप ने जारी कर दी 24 उम्मीदवारों की पहली सूची

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल को उतारा गया है. कोठियाल को ही आप ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया हुआ है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button