देशबड़ी खबर

पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई लापरवाही पर भड़की बीजेपी, स्‍मृति ईरानी ने कहा- नाकाम रहे कांग्रेस के खूनी इरादे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई. इसे लेकर बीजेपी ने बुधवार को संवाददाता सम्मलेन किया. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में सुरक्षा में चूक हुई है. हम जानते हैं कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करती है. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, आज एक ऐसी घटना हुई है, जो भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौर में और आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों में भी इस प्रकार की सुरक्षा की चूक नहीं हुई, जैसी आज प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा के साथ हुई है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि भारत के इतिहास में आज पंजाब की पुण्य भूमि पर कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे. जो लोग कांग्रेस में प्रधानमंत्री जी से घृणा करते हैं, वो आज उनकी सुरक्षा को नाकाम करने के लिए प्रयासरत थे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को दी गई. पीएम की जान को खतरे में डाला गया. उन्होंने कहा कि 20 मिनट तक पीएम की जान खतरे में थी. प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया. हम जानते हैं कि कांग्रेस प्रधानमंत्री से नफरत करती है.

कांग्रेस ने मनाया उत्साह: स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री मोदी की गाड़ी तक पहुंचाया गया. उन्हें प्रधानमंत्री के काफिले के रूट की जानकारी दी गई. ये जानकारी किसने दी? उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पीएम की जान को खतरे में डाला है, उन पर कार्रवाई की जाए और उन्हें कठोर सजा दी जाए. ईरानी ने आगे कहा कि पंजाब सरकार और कांग्रेस दोनों को इस मामले पर जवाब देना चाहिए. जिस दौरान पीएम की जान खतरे में थी, उस समय कांग्रेस ने उत्साह मनाकर इसका इजहार किया है. ये बात देश नहीं भूलेगा.

भारत के प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने आगे कहा, हमारे देश के इतिहास में पहले कभी किसी राज्य में पुलिसकर्मियों को किसी प्रधानमंत्री की सुरक्षा भंग करने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के निर्देश और सुविधा नहीं दी गई थी. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कांग्रेस पीएम मोदी से नफरत करती है, लेकिन आज उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. पंजाब में कानून-व्यवस्था इतनी चरमरा गई है कि डीजीपी और पुलिस का दावा है कि वह पीएमओ को सुरक्षा सहायता और सुरक्षा विवरण प्रदान करने में असमर्थ है.

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस से पूछे ये सवाल

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, पंजाब में प्रशासन की स्थिति ऐसी है कि एक सुरक्षा विवरण, जो राज्य प्रमुख द्वारा प्रशासनिक रूप से पालन किया जाने वाला एक प्रोटोकॉल है, को नष्ट कर दिया गया ताकि पीएम मोदी को नुकसान पहुंचाया जा सके. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं और देश की नागरिक के रूप में हमें पंजाब में कांग्रेस सरकार से जो सवाल पूछने की जरूरत है, वह है- डीजीपी पुलिस ने पीएम की सुरक्षा को लेकर रास्ते को साफ होने की जानकारी क्यों दी, जिस पर पीएम को चलना था.

उन्होंने सवाल किय कि पंजाब सरकार में किसने फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचने वाले लोगों को पीएम के रूट की जानकारी दी? वीडियो सबूत हैं, जो अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं, ऐसे प्रश्नों को सामने लाते हैं. राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा का नेतृत्व करने वालों ने पीएम को सुरक्षित करने के किसी भी आह्वान या प्रयासों का जवाब क्यों नहीं दिया? ईरानी ने कहा, जब पीएम मोदी की सुरक्षा भंग हुई, तो कांग्रेस नेता खुशी से झूम उठे, उनसे पूछा कि उनका जोश कैसा है! पीएम मोदी, हमेशा की तरह उदार, वापस जाते समय कहत हैं, ‘जिंदा लौट रहा हूं!’

स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा दस्ते को झूठ बोल गया? जिन लोगों ने प्रधानमंत्री की सुरक्षा को भंग किया, उन लोगों को प्रधानमंत्री की गाड़ी के पास तक किसने और कैसे पहुंचाया? उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा टीम ने सीएम ऑफिस से बात करने की कोशिश की, तो कोई मौजूद नहीं था. इसीलिए पीएम ने शायद कहा कि चन्नी जी को कहना जिंदा लौट रहा हूं. ईरानी ने कांग्रेस से कहा, ध्वस्त करना है तो चुनाव में करो, साजिश क्यूं रचते हो. इस साजिश को देश समर्थन नहीं देगा.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button