देश

CM नीतीश के जनता दरबार के बाद जीतनराम मांझी के घर में कोरोना विस्‍फोट, पूर्व सीएम-पत्‍नी, बेटी और बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव

बिहार में कोरोना के मामलों में बेहताशा वृद्धि देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दरबार में 14 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  हिन्दूस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के घर में कोरोना विस्फोट हो गया है. जीतन राम मांझी व उनके परिवार समेत 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी शांति देवी, उनकी बेटी पुष्पा, बहू दीपा मांझी, पीए गणेश पंडित भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. जीतनराम मांझी उनकी पत्नी, बेटी के साथ-साथ परिवार के दूसरे कई सदस्य और सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं. हम सुप्रीमों अभी अपने पैतृक गांव गया के महकार में हैं.

जनता दरबार बंद करने का दिया था सुझाव

संक्रमित पाए जाने से पहले जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दरबार बंद करने का सुझाव दिया था. मांझी ने ट्वीट कर कहा था. कोरोना के बढ़े संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए सीएम से आग्रह है कि जनता दरबार कार्यक्रम को फिलहाल स्‍थगित रखा जाए. राज्‍यहित में यह कारगर फैसला होगा.

जनता दरबार में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव

दरअसल जीतनराम मांझी ने यह सुझाव तब दिया था जब सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जनता दरबार में शामिल हुए 6 फरियादी, 3 सिपाही और होटल के 5 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद मांझी ने सीएम को जनता दरबार का आयोजन नहीं करने की नसीहत दी थी.

रविवार को 352 पॉजिटिव केस सामने आए

बता दें कि बिहार में कोरान मामलें में एकदम से तेजी आई है. बीते छह दिनों में बिहार में कोरोना केस में 750% की उछाल दर्ज की गई है. अकेले रविवार को 352 पॉजिटिव केस सामने आए है जिसमें से 84 NMCH के डॉक्टर हैं. तो वहीं पटना हाईकोर्ट में जज और कुछ वकील भी संक्रमित पाए गए हैं. यहां एक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मौखिक रूप से बताया कि पटना हाईकोर्ट के कुछ जज और कर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसलिए मंगलवार से हाईकोर्ट में कामकाज वर्चुअल तौर पर ही होगा.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button